Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
After Gangs of Godavari Anjali will be seen in web series Bahishkarana talks about her role of a prostitute
{"_id":"6688b9628b546e915500b70e","slug":"after-gangs-of-godavari-anjali-will-be-seen-in-web-series-bahishkarana-talks-about-her-role-of-a-prostitute-2024-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anjali: वेब सीरीज 'बहिष्करण' में वेश्या का रोल निभा रही हैं अंजलि, कहा- इस किरदार को करना संतोषजनक अनुभव रहा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anjali: वेब सीरीज 'बहिष्करण' में वेश्या का रोल निभा रही हैं अंजलि, कहा- इस किरदार को करना संतोषजनक अनुभव रहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 06 Jul 2024 09:02 AM IST
सार
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अंजलि जल्द ही 'बहिष्करण' वेब सीरीज में नजर आएंगी। अंजलि को इससे पहले 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' में अभिनय करते हुए देखा गया था। फिल्म की चर्चा तो काफी हुई थी, लेकिन टिकट खिड़की पर आते ही यह फ्लॉप हो गई थी। इसी बीच, अब उन्हें इस वेब सीरीज से वापसी की उम्मीद हैं।
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अंजलि जल्द ही 'बहिष्करण' वेब सीरीज में नजर आएंगी। अंजलि को इससे पहले 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' में अभिनय करते हुए देखा गया था। फिल्म की चर्चा तो काफी हुई थी, लेकिन टिकट खिड़की पर आते ही यह फ्लॉप हो गई थी। इसी बीच, अब उन्हें इस वेब सीरीज से वापसी की उम्मीद हैं।
2 of 5
अंजलि
- फोटो : इंस्टाग्राम @yours_anjali
अंजलि ने हाल ही में, 'बहिष्करण' में अपने किरदार को लेकर कुछ बातें साझा की है। बता दें कि वो इस सीरीज में पुष्पा नाम की एक वेश्या का रोल अदा कर रही है, जिसके बारे में बात करते हुए अंजलि ने कहा कि इस किरदार को निभाना अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक अनुभव रहा।
अंजलि ने कहा कि 'बहिष्करण' में पुष्पा का किरदार जीवन में आई तमाम बाधाओं के खिलाफ ताकत और साहस से लड़ता है। उन्होंने इसे प्रेरणादायक करार देने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भी बताया।
'बहिष्करण' में अंजलि के साथ-साथ अनन्या नागल्ला, श्रीतेज, शानमुख, चैतन्य सगीराजू, रवींद्र विजय और महबूब बाशा समेत कई कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इस वेब सीरीज का निर्देशन मुकेश प्रजापति ने किया है। इसका निर्माण पिक्सेल पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है।
'बहिष्करण' 19 जुलाई, 2024 से जी5 पर स्ट्रीम होगी। कहा जा रहा है कि इसमें कुल आठ एपिसोड होने वाले हैं। यह एक पीरियड ड्रामा वेब सीरीज है, जिसकी कहानी 90 के दशक के गुंटूर में सेट है और इसमें अंजलि का एकदम नया अवतार देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।