इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उस से पहले शादी के कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। छोटे बेटे के संगीत समारोह में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने अपने परिवार के साथ शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Anant Radhika Sangeet: मुकेश-नीता अंबानी ने संगीत में लूटी महफिल, परिवार संग 'दीवानगी दीवानगी' पर किया डांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 06 Jul 2024 08:42 AM IST
सार
अंबानी परिवार ने शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में जोड़े के लिए एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया। इस संगीत समारोह में तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। मुकेश और नीता अंबानी ने बेटे के संगीत में दिल खोलकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन