फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh Birthday: बचपन से ही जुनूनी थे रणवीर, बॉलीवुड में ‘बैंड बाजा बारात’ के साथ ली एंट्री

Sat, 06 Jul 2024 08:05 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 06 Jul 2024 08:05 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Birthday special dream to become actor from childhood life story of actor
जुनून ने बनाया रणवीर को बॉलीवुड का ‘बाजीराव’ - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सिनेमा में आज रणवीर सिंह एक ऐसा नाम है, जो किसी पहचान का मोहताज नहींं। रणवीर सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। रणवीर सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 जुलाई 1985 को रणवीर का जन्म मुंबई के एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ। रणवीर ने बचपन से ही अपने लिए एक सपना सजा लिया था। उसी सपने को पूरा करने की जद्दोजहद ने रणवीर सिंह को सिनेमा की दुनिया के रण का वीर बनाया। आइए अभिनेता की जिंदगी के कुछ पहलुओं के बारे में जानते हैं। 

 
Ranveer Singh Birthday special dream to become actor from childhood life story of actor
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
बचपन से ही था एक्टर बनने का जुनून
‘कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों...!’  यह शेर रणवीर सिंह की जिंदगी पर फिट बैठता है। दरअसल, रणवीर सिंह बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देख रखा था और अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बचपन से ही लगे हुए थे। रणवीर अपने स्कूल टाइम से ही प्ले करने लगे थे। अभिनेता बनने का उनके अंदर एक जुनून था। ग्रेजुएशन करने के दौरान से ही वह फिल्मों में काम के लिए ऑडिशन देने लगे थे। सेलेक्शन ना होने पर उन्होंने एक्टिंग क्लासेज भी ली थी।
Kalki 2898 AD Week 1: ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी को टॉप 20 में भी नहीं मिली जगह, क्या साजिश का शिकार हुई फिल्म?
Ranveer Singh Birthday special dream to become actor from childhood life story of actor
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
विज्ञापन कंपनियों में बतौर राइटर काम किया
जब एक्टर बनने के लिए रणवीर जद्दोजहद में लगे हुए थे, उस दौरान वह एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में बतौर राइटर काम करते थे। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। अभिनेता का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। रणवीर सिंह ने अपने नाम को छोटा कर दिया क्योंकि उन्हें लगता था बड़ा नाम होने के कारण इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Birthday special dream to become actor from childhood life story of actor
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
‘बैंड बाजा बारात’ के साथ अभिनय के क्षेत्र में ली एंट्री
रणवीर निरंतर प्रयास में लगे रहे। एक दिन तकदीर ने उनके दरवाजे पर दस्तक दे ही दी। यशराज फिल्म्स को अपनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी और उस रोल के लिए रणवीर फिट साबित हुए। इस फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया और डेब्यू भी धमाकेदार था। इस फिल्म के लिए रणवीर को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था। 
 
विज्ञापन
Ranveer Singh Birthday special dream to become actor from childhood life story of actor
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
कम समय में ही बने सुपरस्टार
कहते हैं कि ‘किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है’ कुछ ऐसा ही रणवीर के साथ भी हुआ। रणवीर सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर महज 13 साल के फिल्मी करियर में  खुद को स्टार्स की सूची में शामिल कर लिया। रणवीर की फिल्मों में उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया। 
Despicable Me 4 Review: संवाद के लिए भाषा की जरूरत नहीं होती, मिनियन्स की बातें देख लोटपोट हो जाएंगे..

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed