फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishwambhara: जल्द आएगा 'विश्वंभरा' का टीजर, चिरंजीवी के लुक पर भी आया बड़ा अपडेट

Sat, 06 Jul 2024 07:54 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 07:54 AM IST
सार

चिरंजीवी की नई फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर धीरे-धीरे माहौल बनना शुरू हो गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही चिरंजीवी के प्रशंसक फिल्म से उनकी झलक देखने के लिए उतावले हो रखे हैं, क्योंकि फिल्म की घोषणा का वीडियो काफी दमदार था, जिसे देखकर लग रहा था कि फिल्म में कुछ नया देखने को मिलने वाला है। अब इस फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है।
 
विज्ञापन
Teaser of director Mallidi Vassishta's Vishwambhara movie and megastar Chiranjeevi's look will be out soon
फिल्म 'विश्वंभरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela

चिरंजीवी की नई फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर धीरे-धीरे माहौल बनना शुरू हो गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही चिरंजीवी के प्रशंसक फिल्म से उनकी झलक देखने के लिए उतावले हो रखे हैं, क्योंकि फिल्म की घोषणा का वीडियो काफी दमदार था, जिसे देखकर लग रहा था कि फिल्म में कुछ नया देखने को मिलने वाला है। अब इस फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है।

Teaser of director Mallidi Vassishta's Vishwambhara movie and megastar Chiranjeevi's look will be out soon
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहुत जल्द 'विश्वंभरा' का एक छोटा सा टीजर रिलीज होने वाला है। अपडेट केवल इतना ही नहीं है। इस फिल्म की मेकिंग वीडियो के साथ-साथ फिल्म से चिरंजीवी का लुक भी सामने आएगा। 

Teaser of director Mallidi Vassishta's Vishwambhara movie and megastar Chiranjeevi's look will be out soon
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela

'विश्वंभरा' में चिरंजीवी के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर भी नजर आएंगे। उनके किरदार को लेकर कहा जा रहा है कि वो खलनायक का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में उनके और चिरंजीवी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। इन दोनों के अलावा त्रिशा भी परदे पर अभिनय करती दिखाई देंगी।

Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टेबाजी एप मामले में साहिल खान को बड़ी राहत, 70 दिन बाद मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
Teaser of director Mallidi Vassishta's Vishwambhara movie and megastar Chiranjeevi's look will be out soon
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela

वैसे मीडिया रिपोर्ट्स में एक चर्चा इस बात की भी है कि टीजर के जरिए दर्शकों के बीच फिल्म के प्री रिलीज बिजनेस को लेकर जागरुकता पैदा करने की कोशिश की जाएगी। बता दें कि 'विश्वंभरा' की शूटिंग तेजी से की जा रही है और इसके साथ-साथ पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी किया जा रहा है। यह फिल्म चिरंजीवी के अभिनय करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। 

Anant Radhika Sangeet: अनंत और राधिका के संगीत समारोह में पहुंचे फिल्म जगत के दिग्गज सितारे

विज्ञापन
Teaser of director Mallidi Vassishta's Vishwambhara movie and megastar Chiranjeevi's look will be out soon
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela

'विश्वंभरा' का निर्देशन वशिष्ठ मल्लादी कर रहे हैं। वहीं, यूवी क्रिएशन्स द्वारा फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म में एमएम कीरवानी की धुनें सुनने को मिलेगी। इसे 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Kubera: रश्मिका मंदाना ने किया 'कुबेर' में अपने किरदार का खुलासा, वीडियो साझा कर दिखाई फिल्म की झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed