दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम करते हैं। हालांकि, उन्होंने तेलुगु,मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेरा है। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। अभिनेता ने अब तक पचास से भी अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमे से ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। हाल में ही वो फिल्म 'महाराजा' में नजर आए हैं, इस फिल्म के लिए भी उन्हें काफी तारीफें मिली हैं। आज हम बात करेंगे 'महाराजा' के बाद आने वाली उनकी फिल्मों के बारे में, जिनमें वो फिर से अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
Vijay Sethupathi Upcoming Movies: इन आगामी फिल्मों में भी बरकरार रहेगा, 'महाराजा' अभिनेता विजय सेतुपति का जलवा
आज हम बात करेंगे 'महाराजा' के बाद आने वाली विजय सेतुपति की फिल्मों के बारे में, जिनमें वो फिर से अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
'विदुथलाई भाग 2'
'विदुथलाई भाग 2' निर्देशक वेत्रिमारन की आगामी फिल्म है, जो साल 2023 की हिट फिल्म 'विदुथलाई भाग 1' का दूसरा भाग है। ये फिल्म अपने घोषणा के बाद से ही जबर्दस्त सुर्खियों में है। ये फिल्म उपन्यास 'थुनैवन' से प्रेरित है। इस फिल्म की कहानी को दो भागों में बांटा गया है। फिल्म के दूसरे भाग के साथ इस कहानी का अंत हो जाएगा। 'विदुथलाई भाग 2' में विजय सेतुपति के किरदार पेरुमल की कहानी पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अब अपने अंतिम दौर में है। बता दें कि इसका पहला भाग काफी सफल रहा था।
'ऐस'
'ऐस' का निर्माण सेवेन सी एस एंटरटेनमेंट के तहत आरुमुगा कुमार कर रहे हैं। वो इस फिल्म का लेखन और निर्देशन भी कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा विजय सेतुपति के 51वें फिल्म के तौर पर किया गया था। फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा रुक्मिणी वसंत, योगी बाबू, दिव्या पिल्लई, बबलू पृथ्वीराज, आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। 19 मई 2023 को 'ऐस' की आधिकारिक घोषणा की गई थी।
Bollywood News: इस दिन जारी होगा Kangana Ranaut की Emergency का ट्रेलर
'ट्रेन'
'ट्रेन' विजय सेतुपति की एक और आगामी फिल्म है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जो ट्रेन की यात्रा के ईर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म का निर्माण वी क्रिएशन के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा डिंपल हयाती भी अहम भूमिका में हैं। अन्य कलाकारों में इरा दयानंद, नासर, विनय राय, भावना, संपत राज, बब्लू पृथ्वीराज, केएस रविकुमार आदि शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन मैसस्किन कर रहे हैं, जो फिल्म का संगीत भी संभालेंगे। मैसस्किन ने पिछले साल अपने एक्स अकाउंट पर पोस्टर साझा कर 'ट्रेन' की आधिकारिक घोषणा की थी।
इन आगामी फिल्मों में दिखेगा विजय सेतुपति का जलवा
'इदम पोरुल येवल'
'इदम पोरुल येवल' एक तमिल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सीनू रामासामी ने किया है। फिल्म एक दशक से अधर में लटकी हुई है। इसका निर्माण एन. लिंगुसामी ने किया है। फिल्म में ऐश्वर्या राजेश और नंदिता स्वेता के साथ विजय सेतुपति और विष्णु विशाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा ने संगीत तैयार किया है। फिल्म एक दशक से रिलीज नहीं हो सकी है, फिल्म वित्तीय कठिनाइयों के कारण अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले समय में ये फिल्म जल्द ही दर्शकों को पर्दे पर देखने को मिल जाएगी।
Miley Cyrus: माइली साइरस डिज्नी लीजेंड के रूप में हुई सम्मानित, ‘हैन्ना मॉन्टेना’ के लिए मिला पुरस्कार
