फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rai Bachchan: न्यूयॉर्क में अकेले छुट्टियां मना रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, फैंस बोले- क्या उनके पति

Wed, 31 Jul 2024 09:46 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 31 Jul 2024 09:46 AM IST
सार

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने परिवार से दूर न्यूयॉर्क में अकेले छुट्टियां मना रही हैं। वहां से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। इस तस्वीर को देखकर यूजर्स यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर वो वेकेशन पर अकेले क्यों गई हैं। उनके पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या कहां पर हैं। क्या वो भी इस वेकेशन पर उनके साथ आए हैं या नहीं? 

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan NewYork vacation alone looks mesmerizing in viral photos poses with fan calls her kind
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@jereereyna
ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने परिवार से दूर न्यूयॉर्क में अकेले छुट्टियां मना रही हैं। वहां से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। इस तस्वीर को देखकर यूजर्स यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर वो वेकेशन पर अकेले क्यों गई हैं। उनके पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या कहां पर हैं। क्या वो भी इस वेकेशन पर उनके साथ आए हैं या नहीं? 

Aishwarya Rai Bachchan NewYork vacation alone looks mesmerizing in viral photos poses with fan calls her kind
ऐश्वर्या राय बच्चन फैन के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@jereereyna
ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय न्यूयॉर्क में हैं। उनकी एक तस्वीर न्यूयॉर्क से एक फैन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की है, जिसमें वह एक फैन के साथ पोज देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐश्वर्या की इस फैन ने पहले और अभी की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस यही कह रहे हैं कि ऐश्वर्या की यह फैन बेहद लकी है क्योंकि उन्हें ऐश्वर्या से दोबारा मिलने का मौका मिला।
Aishwarya Rai Bachchan NewYork vacation alone looks mesmerizing in viral photos poses with fan calls her kind
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी ऐश्वर्या कभी अकेली तो कभी अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं, जबकि अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ इस शादी में शामिल हुए थे। चर्चा तब और बढ़ गई जब अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर तलाक के बारे में एक पोस्ट को लाइक किया, जिससे उनके प्रशंसकों में हलचल मच गई। इन अफवाहों के बीच, ऐश्वर्या राय फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने एक प्रशंसक के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan NewYork vacation alone looks mesmerizing in viral photos poses with fan calls her kind
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
बता दें ऐश्वर्या की यह फैन और कोई नहीं बल्कि अभिनेत्री और पॉडकास्टर जेरी रेयना हैं। उन्होंने अपनी और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दो प्यारी तस्वीरें साझा करके अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को खुश कर दिया है। पहली तस्वीर हाल ही की है, जिसमें जेरी खूबसूरत ऐश्वर्या राय के साथ खुशी से पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं, जो काले और लाल रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर ऐश्वर्या ने अपने फैन के लिए एक यादगार पल को कैद करते हुए सेल्फी ली। दूसरी तस्वीर में पुरानी यादों को ताजा करने वाली है, जिसमें ऐश्वर्या के साथ जेरी काफी छोटी दिख रही हैं। इस पुरानी तस्वीर में ऐश्वर्या स्टाइलिश चश्मा लगाए हुए हैं और उनमें वही आकर्षण है, जो सालों से लाखों लोगों को आकर्षित करता आया है। दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan NewYork vacation alone looks mesmerizing in viral photos poses with fan calls her kind
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
इन दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए, जेरी रेयना ने कैप्शन दिया, "अपने जीवन में दो बार अपने आदर्श से मिलना ग्रिड पर एक खास जगह पाने जैसा है। मुझे मेरे सबसे अच्छे रूप में देखने के लिए स्वाइप करें।" इसके अलावा, ऐश्वर्या की उनके प्रति 'दयालु' होने के लिए प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, "ऐश, हमेशा मेरे प्रति इतनी दयालु होने के लिए धन्यवाद। जब मैंने आपको मेरे जीवन में आपके प्रभाव के बारे में बताया तो आपने बहुत ध्यान से सुना। इसके लिए आपका शुक्रिया। मैं आपके लिए इस दुनिया में सभी खुशियों और आनंद की कामना करती हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Jerée Reyna (@jereereyna)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed