फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Ismart vs Mr Bachchan: 'मिस्टर बच्चन'-'डबल इस्मार्ट' में होगी कड़ी टक्कर, प्रमोशन में भी दिखा मुकाबला

Wed, 31 Jul 2024 09:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 31 Jul 2024 09:00 AM IST
सार

इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रसिद्ध निर्देशक पुरी जगन्नाथ और हरीश शंकर की दो तेलुगु फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। उनकी फिल्में 'डबल इस्मार्ट' और 'मिस्टर बच्चन' का राम पोथिनेनी और रवि तेजा के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं राम पोथिनेनी के प्रशंसक भी उनकी आगामी फिल्म 'डबल इस्मार्ट' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Double Ismart vs Mr Bachchan both are released on 15 august ravi teja ram pothineni promotion different ways
'मिस्टर बच्चन'-'डबल इस्मार्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628, ram_pothineni
इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रसिद्ध निर्देशक पुरी जगन्नाथ और हरीश शंकर की दो तेलुगु फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। उनकी फिल्में 'डबल इस्मार्ट' और 'मिस्टर बच्चन' का राम पोथिनेनी और रवि तेजा के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं राम पोथिनेनी के प्रशंसकों को उनकी फिल्म 'डबल इस्मार्ट' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 
Double Ismart vs Mr Bachchan both are released on 15 august ravi teja ram pothineni promotion different ways
'मिस्टर बच्चन'-'डबल इस्मार्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628, ram_pothineni
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'डबल इस्मार्ट' और 'मिस्टर बच्चन' ऑनलाइन प्रमोशन में बेहतरीन हैं, लेकिन 'मिस्टर बच्चन' ऑफलाइन प्रमोशन में 'डबल इस्मार्ट' से काफी आगे हैं। सिर्फ तेलुगु फिल्म होने के कारण, 'मिस्टर बच्चन' की टीम ने पहले ही व्यापक तौर पर ऑफलाइन मार्केटिंग शुरू कर दी है, जिसमें इंटरव्यू, टीवी शोज से लेकर हैदराबाद मेट्रो में एक अनूठा प्रचार अभियान शामिल है।
Double Ismart vs Mr Bachchan both are released on 15 august ravi teja ram pothineni promotion different ways
'डबल इस्मार्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम@ram_pothineni
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'डबल इस्मार्ट' ने अभी तक अपना ऑफलाइन प्रचार शुरू नहीं किया है, जबकि ऑफलाइन मार्केटिंग दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर और अधिक उत्सुकता को बढ़ा सकती है। यह देखते हुए कि 'डबल इस्मार्ट' एक अखिल भारतीय फिल्म है, टीम को पहले से ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए कई जगहों में ऑफलाइन प्रचार शुरू कर देना चाहिए था। यह देखना बाकी है कि पुरी जगन्नाथ और उनकी टीम ने क्या योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Double Ismart vs Mr Bachchan both are released on 15 august ravi teja ram pothineni promotion different ways
'डबल इस्मार्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम@ram_pothineni
बहरहाल, 'डबल इस्मार्ट' में राम पोथिनेनी के साथ-साथ संजय दत्त भी दमदार भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के टीजर में दोनों का मुकाबला भी देखने को मिला है। इसका निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। यह फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' का सीक्वल है। फिल्म का पहला गाना 'स्टेपामार' रिलीज हो चुका है और फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Double Ismart vs Mr Bachchan both are released on 15 august ravi teja ram pothineni promotion different ways
'मिस्टर बच्चन' - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
फिल्म में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे के साथ सुभलेखा सुधाकर भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर एक नाटकीय आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें फिल्म 'मिस्टर बच्चन' की नायिका भाग्यश्री बोरसे इस फिल्म के जरिए टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह हिंदी फिल्म 'रेड' की रीमेक है, जिसमें रवि तेजा में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में नजर आएंगे, जिसमें एक सामाजिक संदेश भी है। वहीं, भाग्यश्री बोरसे इस थ्रिलर फिल्म में रवि के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म निर्देशक हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित है। अजय देवगन की 'रेड' का तेलुगु रूपांतरण 'मिस्टर बच्चन' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed