फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manjari Fadnnis: सावन में मंजरी फडनिस गाएंगी राग मल्हार, खूबसूरती के करिश्मे के बाद बरसात में अब गायकी का जादू

Wed, 31 Jul 2024 08:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 31 Jul 2024 08:20 AM IST
सार

मंजरी फडनिस बीते हफ्ते से ही शु्क्रवार को रिलीज अपनी दो फिल्मों ‘चलती रहे जिंदगी’ और ‘यूपी फाइल्स’ के एक ही दिन रिलीज होने के चलते सुर्खियां बना रही हैं। मंजरी का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। गाने की रिकॉर्डिंग हो चुकी है, इसका म्यूजिक वीडियो भी शूट हो चुका है।

विज्ञापन
Chalti Rahe Zindagi And UP Files Actress Manjari Fadnnis New song Aao Na to be Released Soon Deets Inside
मंजरी फडनिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में जिन गिनी चुनी अभिनेत्रियों के रूप, रंग जैसी ही उनकी आवाज भी खिली खिली रहती है, उनमें अव्वल नंबर पर नाम आता है मंजरी फडनीस का। मंजरी को जिन्होंने नितांत निजी महफिलों में सुना है, उनको पता है कि मंजरी कितना कमाल गाती हैं। मंजरी फिल्मों में और निजी अलबमों के लिए पहले भी गाती रही हैं और जल्द ही उनका एक नया गाना उनके चाहने वालों को सुनने और देखने को मिलने वाला है।

Chalti Rahe Zindagi And UP Files Actress Manjari Fadnnis New song Aao Na to be Released Soon Deets Inside
मंजरी फडनिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंजरी फडनिस बीते हफ्ते से ही शु्क्रवार को रिलीज अपनी दो फिल्मों ‘चलती रहे जिंदगी’ और ‘यूपी फाइल्स’ के एक ही दिन रिलीज होने के चलते सुर्खियां बना रही हैं। इस बीच ‘अमऱ उजाला’ के पास इस बात की एक्सक्लूसिव जानकारी है कि मंजरी अगले हफ्ते बतौर गायिका भी बड़ा धमाका करने वाली हैं। जी हां, मंजरी का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। गाने की रिकॉर्डिंग हो चुकी है, इसका म्यूजिक वीडियो भी शूट हो चुका है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manjari Fadnnis 🇮🇳 (@manjarifadnis)


Chalti Rahe Zindagi And UP Files Actress Manjari Fadnnis New song Aao Na to be Released Soon Deets Inside
मंजरी फडनिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूत्रों की मानें तो मंजरी अपने प्रशंसकों के लिए अपने दिल की राह उस गाने से खोलती नजर आएंगी, जिसके बोल हैं, ‘आओ ना..!’ ये गाना बारिशों का है। मंजरी का इसके पहले जो सोलो गाना बाजार में आया था, उसके लिए उन्होंने कोई सात साल पहले संगीतकार आरिफ-ट्रॉय को इजाजत दी थी। संयोग ये भी है कि एक साथ दो फिल्में रिलीज होने का मंजरी से पहले का रिकॉर्ड भी सात साल पहले का ही है, जब अभिनेत्री तापसी पन्नू की दो फिल्में ‘रनिंग शादी’ और ‘गाजी अटैक’ एक साथ रिलीज हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chalti Rahe Zindagi And UP Files Actress Manjari Fadnnis New song Aao Na to be Released Soon Deets Inside
मंजरी फडनिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अभिषेक बनर्जी की दो फिल्में ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ इस साल एक साथ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। पर, अभिषेक से पहले ही ये उपलब्धि अभिनेत्री मंजरी फडनिस ने हासिल की अपनी फिल्मों ‘चलती रहे जिंदगी’ और ‘यूपी फाइल्स’ के चलते। हिंदी के अलावा मंजरी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और मराठी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया है। वेब सीरीज ‘फ्रीलांसर’ और ‘मियां बीवी और मर्डर’ के जरिये भी मंजरी हाल के दिनों में ओटीटी पर छाई रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Manjari Fadnnis 🇮🇳 (@manjarifadnis)



विज्ञापन
Chalti Rahe Zindagi And UP Files Actress Manjari Fadnnis New song Aao Na to be Released Soon Deets Inside
मंजरी फडनिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

म्यूजिक बैंड आसमां की सदस्य के तौर पर चैनल वी के कंपटीशन पॉपस्टार्स के फाइनल तक पहुंची मंजरी फडनिस ने ये हासिल करने के ठीक अगले साल फिल्म ‘रोक सको तो रोक लो’ में बड़े परदे पर डेब्यू किया था। इमरान खान व जेनीलिया डिसूजा की फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ में मंजरी फडनिस को लोगों मे खूब पसंद किया। मंजरी पिता के भारतीय सेना में कर्नल के पद से रिटायर हुए हैं और उनकी भोपाल में पोस्टिंग के दौरान ही मंजरी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ। सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय रहने वाली मंजरी अपने संगीत को लेकर लगातार प्रयोग करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed