{"_id":"6684b92f86efc7062d04974a","slug":"ajay-devgn-and-tabu-starrer-film-auron-mein-kahan-dum-tha-release-postponed-know-full-details-2024-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auron Mein Kahan Dum Tha: आगे खिसकी 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट, जानें मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Auron Mein Kahan Dum Tha: आगे खिसकी 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट, जानें मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 03 Jul 2024 08:06 AM IST
सार
'औरों में कहां दम था' के निर्माताओं ने कहा, 'प्रिय मित्रों, प्रदर्शकों और वितरण बिरादरी के अनुरोध पर, हमने सामूहिक रूप से अपनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज की तारीख बदलने का फैसला किया है। नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।'
विज्ञापन
1 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उनके फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। मगर अब उन्हें इस फिल्म को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। ये रोमांस थ्रिलर फिल्म पहले 5 जुलाई को रिलीज होनी थी। मगर अब इसे आगे की तारीख पर टाल दिया गया है। मेकर्स ने घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म की रिलीज में देरी हो गई है।
2 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn
'औरों में कहां दम था' के निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर कहा, 'प्रिय मित्रों, प्रदर्शकों और वितरण बिरादरी के अनुरोध पर, हमने सामूहिक रूप से अपनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज की तारीख बदलने का फैसला किया है। नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।' ये अजय और तब्बू की साथ में दसवीं फिल्म है, ऐसे में इनके फैंस और उत्साहित हैं।
औरों में कहां दम था
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेकर्स फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। मगर फिल्म की नई रिलीज डेट का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था। ऐसे में दर्शक फिल्म की अगली रिलीज डेट जानने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म का नीरज पांडे ने निर्देशित किया है।
औरों में कहां दम था एक प्रेम कहानी है जो कृष्ण और वसुधा के जीवन को दर्शाती है। दोनों के रिश्ते को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद दोनों अलग हो जाते हैं। क्योंकि कृष्ण को जेल हो जाती है। 22 साल बाद जेल से निकलने के बाद वसुधा के साथ उसकी अंतिम मुलाकात फिल्म का सार है।
विज्ञापन
5 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन और तब्बू की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'औरों में कहां दम था' का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। अजय-तब्बू के अलावा इसमें जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियो द्वारा किया गया है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी ने तैयार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।