सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn Flop Movies: औरों में कहां दम था से पहले अजय की इन फिल्मों का हुआ बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर हुईं ढेर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 13 Aug 2024 03:42 PM IST
सार

अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' सिनेमाघरों से उतरने की कगार पर पहुंच गई है। इस फिल्म से पहले भी अजय की कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस फ्लॉप हुई हैं।  तो चलिए आज जानते हैं अजय की फ्लॉप फिल्मों के बारे में...

विज्ञापन
Ajay Devgn Flop Movies List Auron Mein Kahan Dum Tha Maidaan Runway 34 Himmatwala Tezz
अजय देवगन की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों वह तब्बू के साथ फिल्म 'औरों में कहां दम था' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल हो गया है। ये फिल्म सिनेमाघरों से उतरने की कगार पर पहुंच गई है। इस फिल्म से पहले भी अजय की कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस फ्लॉप हुई हैं। 'औरों में कहां दम था' के बाद अभिनेता की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए आज जानते हैं अजय की फ्लॉप फिल्मों के बारे में...

Trending Videos
Ajay Devgn Flop Movies List Auron Mein Kahan Dum Tha Maidaan Runway 34 Himmatwala Tezz
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मैदान

अजय देवगन फिल्म 'मैदान' इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है। अमित शर्मा  के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय ने सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, मगर बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। 'मैदान' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 53.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Flop Movies List Auron Mein Kahan Dum Tha Maidaan Runway 34 Himmatwala Tezz
भोला - फोटो : इंस्टाग्राम
भोला 

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'भोला' बीते साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'भोला' तमिल की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता की इस फिल्म का भी बुरा हाल देखने को मिला था। भोला ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 90.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

25 years of Kohram: साथ मिलकर भी 'कोहराम' नहीं मचा पाए थे अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर, औंधे मुंह गिरी थी फिल्म

Ajay Devgn Flop Movies List Auron Mein Kahan Dum Tha Maidaan Runway 34 Himmatwala Tezz
रनवे 34 - फोटो : इंस्टाग्राम
रनवे 34 

अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 उनके करियर की  सुपर फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। दर्शकों को अजय की इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें थीं, मगर फिल्म वैसा प्रदर्शन करने में फेल रही थी। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 32.96 करोड़ रुपये की कमाई की थी।  

विज्ञापन
Ajay Devgn Flop Movies List Auron Mein Kahan Dum Tha Maidaan Runway 34 Himmatwala Tezz
हिम्मतवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
हिम्मतवाला

अजय देवगन की फिल्म 'हिम्मतवाला' के गाने तो दर्शकों के बीच काफी हिट रहे थे। मगर फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही थी।  यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय के साथ तमन्ना भाटिया नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 47.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed