फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: श्रीदेवी के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी साथ आए नजर

Tue, 13 Aug 2024 02:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 13 Aug 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor visits tirupati temple with rumored boyfriend shikhar pahariya on sridevi birthday
जान्हवी कपूर - फोटो : एनआई
आज बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की जन्मतिथि है। इस मौके पर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री की बेटी जान्हवी कपूर मंगलवार की सुबह अपनी मां की जयंती पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर गईं और पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आएं। 



 
Janhvi Kapoor visits tirupati temple with rumored boyfriend shikhar pahariya on sridevi birthday
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
मंगलवार की सुबह अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने श्रीदेवी की जयंती पर भगवान बालाजी के मंदिर का दौरा किया। दर्शन करने के लिए पहुंची अभिनेत्री ने इस दौरान पीले रंगी की साड़ी और गोल्डन प्रिंट और पीले रंग की बॉर्डर वाला ब्लाउज पहन रखा था। अभिनेत्री ने अपने लुक को गोल्डन इयररिंग्स, नेकलेस और कमर पर ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। 
Laila Majnu Re-Release Collection: चार दिनों में लैला मजनू ने की करोड़ों की कमाई, एकता कपूर ने साझा किया पोस्ट

 
Janhvi Kapoor visits tirupati temple with rumored boyfriend shikhar pahariya on sridevi birthday
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
अभिनेत्री जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और एक छोटा सा संदेश लिखा। उन्होंने श्रीदेवी के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।। पुरानी तस्वीर में श्रीदेवी अपनी बेटी के कंधों पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रही हैं। जान्हवी ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मम्मा। मैं तुमसे प्यार करती हूं।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor visits tirupati temple with rumored boyfriend shikhar pahariya on sridevi birthday
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
बता दें कि तिरुपति मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है, जो भगवान विष्णु के एक अवतार हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे मानवता को कलयुग के कष्टों और क्लेशों से मुक्ति दिलाने के लिए पृथ्वी पर आए थे। इस स्थान को कलियुग वैकुंठ नाम दिया गया है और स्थानीय देवता को कलियुग प्रत्यक्ष दैवम के रूप में जाना जाता है। 


 
विज्ञापन
Janhvi Kapoor visits tirupati temple with rumored boyfriend shikhar pahariya on sridevi birthday
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी के पिता और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने भी अपनी पत्नी को उनके जन्मदिन पर याद किया है। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में श्रीदेवी की खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक मेरी जान'। वहीं, श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है।
Esha Deol: पटरी पर लौट रही एशा देओल की जिंदगी, तलाक के छह महीने बाद इस फिल्म से कर रहीं परदे पर वापसी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed