अजय देवगन की हालिया रिलीज ‘रेड 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में पैसे छाप रही है। हालांकि, ‘रेड 2’ के सामने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की चुनौती है। क्योंकि फिल्म की जिन फिल्मों के साथ टक्कर हो रही है, उनमें संजय दत्त की ‘द भूतनी’ से लेकर साउथ की दो बड़ी फिल्में ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’ शामिल हैं। हालांकि, इन फिल्मों से मुकाबला करते हुए अजय देवगन की ‘रेड 2’ रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म को क्रिटिक्स से भी काफी तारीफें मिल रही हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब अजय देवगन की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों से टक्कर हुई हो। इससे पहले भी कई बार अजय की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश हुआ है। इनमें कभी अजय देवगन ने बाजी मारी है, तो कभी उनकी फिल्मों को इस क्लैश का नुकसान उठाना पड़ा है। जानते हैं कब-कब हुई अजय देवगन की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर।
Ajay Devgn: 16 साल में 10 बॉक्स ऑफिस क्लैश, शाहरुख से लेकर रणबीर तक से भिड़े अजय देवगन; जानें कौन पड़ा भारी
Ajay Devgn Box Office Clash: अजय देवगन की ‘रेड 2’ की बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्में से टक्कर हो रही है। जानते हैं बॉक्स ऑफिस क्लैश के मामले में कैसा रहा है अजय देवगन का अब तक का रिकॉर्ड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3
पिछले साल दीपावली पर अजय देवगन का मुकाबला राइजिंग स्टार कार्तिक आर्यन से हुआ था। जब अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर टकराई थीं। कहीं न कहीं इस टक्कर का नुकसान दोनों ही फिल्मों को हुआ था। हॉरर-कॉमेडी और एक्शन की टक्कर में बाजी कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ ने मारी थी। सिंघम अगेन जहां 297 करोड़ तक पहुंची थी, तो वहीं कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ ने 311 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
तान्हाजी और छपाक
2020 में अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ के सामने दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ रिलीज हुई थी। हालांकि, ‘तान्हाजी’ ब्लॉकबस्टर रही थी, जबकि ‘छपाक’ कमाई करने में काफी पीछे रह गई थी। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स की सराहना जरूर मिली थी।
यह खबर भी पढ़ें: Raid 2 Actors: ‘रेड 2’ फिल्म में अजय देवगन ही नहीं, बल्कि इन एक्टर्स के अभिनय ने भी दर्शकों को बनाया दीवाना
राम सेतु और थैंक गॉड
2022 में अजय देवगन अपनी फिल्म ‘थैंक गॉड’ लेकर आए थे, जिसका मुकाबला अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ से हुआ था। यहां अक्षय कुमार अजय देवगन पर भारी पड़े थे और थैंक गॉड को खुद भगवान भी नहीं बचा पाए थे।
गोलमाल अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार
2017 में अजय देवगन की गोलमाल अगेन का मुकाबला आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से हुआ था। दोनों ही फिल्में चली थीं और दर्शकों ने दोनों को ही सराहा था। सीक्रेट सुपरस्टार को क्रिटिक्स की ज्यादा तारीफ मिली थी, तो वहीं गोलमाल अगेन ने अच्छी कमाई की थी। इसके अलावा इसी साल अजय देवगन की बादशाहो और शुभ मंगल सावधान भी आपस में टकराई थीं। लेकिन अजय देवगन की बादशाहो पस्त हो गई थी।
यह खबर भी पढ़ें: तीन दिन में अर्धशतक के करीब पहुंचे अमय पटनायक, शनिवार को ‘रेड 2’ की कमाई में भारी उछाल