फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maidaan Trailer X Review: अजय देवगन की 'मैदान' का फाइनल ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मिले मजेदार रिव्यू

Tue, 02 Apr 2024 01:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Apr 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn movie Maidaan Trailer out on his 55th birthday Know netizens reaction on social media
फिल्म मैदान - फोटो : social media

अजय देवगन की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'मैदान' का फाइनल ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को लेकर फैंस की बेसब्री का पता इसको मिल रहे रिव्यू से ही लगाया जा सकता है। दरअसल, आज अजय देवगन अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज के दिन फिल्म 'मैदान' का ट्रेलर रिलीज करके अजय ने इस दिन को फैंस के लिए और भी खास बना दिया है। अजय की तरफ से मिले इस सरप्राइज गिफ्ट से फैंस बेहद खुश हैं। 

Ajay Devgn movie Maidaan Trailer out on his 55th birthday Know netizens reaction on social media
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म 'मैदान' का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फैंस अजय देवगन की फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का फाइनल ट्रेलर कुछ ही घंटों पहले रिलीज किया गया है। फिल्म को मिल रही अभी तक की प्रतिक्रिया से यही लग रहा है कि यह फिल्म फैंस को बेहद पसंद आने वाली है। आइए जानते है फिल्म को ट्विटर पर कैसे रिव्यू मिल रहे हैं। 

Ajay Devgn movie Maidaan Trailer out on his 55th birthday Know netizens reaction on social media
मैदान फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन की इस फिल्म के फाइनल ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक तरफ अभिनेता के फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं, कुछ यूजर्स अपने अलग विचार रख रहे हैं। एक फैन ने लिखा 'फिर से एक ब्लॉकबस्टर आने वाली है'। वहीं, एक यूजर ने लिखा 'मास्टरपीस लोडिंग... अजय देवगन की एक और क्लासिक फिल्म।'

एक यूजर ने लिखा 'यह फिल्म नहीं चलेगी ब्रो... कुछ नया लाओ यार'

एक और यूजर ने लिखा 'कुछ नहीं होगा मैदान का भाई फ्लॉप है'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn movie Maidaan Trailer out on his 55th birthday Know netizens reaction on social media
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले महीने अजय देवगन की 'मैदान' का ट्रेलर जारी किया था, लेकिन आज दूसरा और फाइनल ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में प्रियामणि अजय देवगन से कहती हुई नजर आती हैं कि वैसे पूरे इंडिया में किसी को नहीं लगता कि भारतीय फुटबॉल टीम एशियाई खेलों में जीतेगी, पर आपको लगता है। यह सुनकर अजय हां में गर्दन हिलाते हैं। दो मिनट सात सेकंड का पूरा ट्रेलर जबर्दस्त है। इसे देखने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। 
Salman Khan: अली अब्बास जफर ने गिनवाईं सलमान खान की खूबियां, 'टाइगर'-'सुल्तान' के बाद कब आएंगे साथ? जानें

विज्ञापन
Ajay Devgn movie Maidaan Trailer out on his 55th birthday Know netizens reaction on social media
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'मैदान' फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है। यह फिल्म जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला के प्रोडक्शन में बनी है। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला के हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 10 अप्रैल 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो 2024 में अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' और 'सिंघम अगेन' भी रिलीज होने वाली हैं।
Kapil Sharma: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखेंगे सिद्धू पाजी! आने वाले एपिसोड का प्रोमो हुआ वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed