Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
ajay devgn rakul preet singh De De Pyaar De 2 shooting start Anil Kapoor gave first clap after muhurat puja
{"_id":"665f1ca2e9a85bee4d0f8127","slug":"ajay-devgn-rakul-preet-singh-de-de-pyaar-de-2-shooting-start-anil-kapoor-gave-first-clap-after-muhurat-puja-2024-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"De De Pyaar De 2: अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग शुरू, मुहूर्त पूजा पर अनिल कपूर के हाथों हुआ शुभारंभ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
De De Pyaar De 2: अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग शुरू, मुहूर्त पूजा पर अनिल कपूर के हाथों हुआ शुभारंभ
अजय देवगन अब निर्देशक लव रंजन और निर्माता भूषण कुमार के साथ 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दे दे प्यार दे' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'दे दे प्यार दे 2' के लिए फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों की बीच जबर्दस्त उत्साह बना हुआ है। प्रशंसक फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी पाने के लिए उत्सुक है। इस बीच अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आ गई है, जो इसकी शूटिंग से जुड़ी हुई है।
2 of 5
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अब दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर अनिल कपूर की उपस्थिति में एक मुहूर्त पूजा समारोह के साथ शुरू हो गई है, जिससे प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। बीते दिन सोमवार, 3 जून को मुंबई में पारंपरिक मुहूर्त पूजा समारोह के साथ फिल्मांकन शुरू हुआ और यह सब अनिल कपूर की मौजूदगी में हुआ।
3 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
अनिल कपूर ने न केवल इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, बल्कि पहला क्लैप बजाकर फिल्म की शूटिंग की शुरुआत भी की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। इससे पहले अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उत्साह से एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी स्क्रिप्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पसंदीदा सेट पर वापस, दे दे प्यार दे 2 शुरू हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन-आर माधवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले प्रशंसकों को फिल्म में आर माधवन के शामिल होने की खबर ने उत्साहित कर दिया था। अजय देवगन और अभिनेता आर माधवन ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'शैतान' में पहली बार साथ काम किया है। वहीं, एक बार फिर यह जोड़ी 'दे दे प्यार दे 2' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में आर माधवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म के सीक्वल में निर्माता नए किरदार के साथ कहानी में नया मोड़ लाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने आर माधवन को चुना है। दोनों मुख्य कलाकार अब 2018 की रोमांटिक कॉमेडी की अगली कड़ी में फिर साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'दे दे प्यार दे 2' का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। टी-सीरीज के निर्माता भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग इसका निर्माण कर रहे हैं। फिल्म में रकुल के भी शामिल होने की पुष्टि हो गई है, अब देखना यह है कि तब्बू इस सीक्वल में वापसी कर रही हैं या नहीं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।