फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again-Bhool Bhulaiyaa 3: 'सिंघम अगेन'-'भूल भुलैया 3' को लगा बड़ा झटका, सऊदी अरब में रिलीज पर लगी रोक!

Thu, 31 Oct 2024 09:36 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 31 Oct 2024 09:36 AM IST
सार

भारतीय फिल्में 'सिंघम अगेन', 'भूल भुलैया 3' और 'अमरन' सऊदी अरब में कंटेंट प्रतिबंधों के कारण रिलीज नहीं होंगी। वे यूएई के अन्य हिस्सों में उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
ajay devgn singham again kartik aaryan bhool bhulaiyaa 3 amaran banned in saudi arabia for religi
भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

रोहित शेट्टी निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत 'सिंघम अगेन' के साथ-साथ अनीस बज्मी निर्देशित और कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस दिवाली सिनेमाघरों में महा मुकाबले के लिए तैयार हैं। दोनों की धमाकेदार एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। साथ ही दर्शक बेसब्री से इन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब दोनों फिल्म के निर्माताओं के लिए बुरी खबर सामने आई है। 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया' को झटका लगा है, क्योंकि खाड़ी देश में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ajay devgn singham again kartik aaryan bhool bhulaiyaa 3 amaran banned in saudi arabia for religi
भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

इन फिल्मों पर लगी रोक
भारतीय फिल्में 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के साथ-साथ शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'अमरन' सऊदी अरब में रिलीज नहीं होंगी। तीनों फिल्में दिवाली के दौरान रिलीज होने वाली हैं। खाड़ी देश के अलावा, ये फिल्में यूएई के बाकी हिस्सों में नियमित रूप से रिलीज होंगी। सऊदी अरब भारतीय फिल्मों को लेकर बहुत सख्त है। खाड़ी के अधिकारी राष्ट्रवादी तत्वों, धार्मिक या यौन सामग्री वाली भारतीय फिल्मों को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं देते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब खाड़ी देश में भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाया गया हो।

ajay devgn singham again kartik aaryan bhool bhulaiyaa 3 amaran banned in saudi arabia for religi
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

'सिंघम अगेन' के बैन होने का कारण
दिवाली पर होने वाली अपनी बड़ी टक्कर से पहले अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' को कई कारणों से सऊदी अरब में प्रतिबंधित कर दिया गया है। जहां एक ओर धार्मिक संघर्ष के कारण पहली फिल्म को वहां रिलीज नहीं किया जाएगा, वहीं दूसरी फिल्म को समलैंगिक संदर्भों के कारण प्रतिबंधित किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज को एक अरब देश में धार्मिक संघर्ष के चित्रण के कारण रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn singham again kartik aaryan bhool bhulaiyaa 3 amaran banned in saudi arabia for religi
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

भूल भुलैया 3 पर इस वजह से लगा प्रतिबंध
कथित तौर पर 'सिंघम अगेन' पर यह प्रतिबंध फिल्म में हिंदू-मुस्लिम तनाव के चित्रण के कारण लगाया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अनीस बज्मी की फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार में समलैंगिकता का संदर्भ शामिल है, जिसके कारण सऊदी सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
ajay devgn singham again kartik aaryan bhool bhulaiyaa 3 amaran banned in saudi arabia for religi
भूल भुलैया 3 वर्सेज सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

दिवाली पर कई फिल्मों में टकराव
भारत में हर साल की तरह दिवाली पर कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' 1 नवंबर को अजय देवगन-रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से टकरा रही है। साउथ इंडस्ट्री में शिवकार्तिकेयन अभिनीत तमिल फिल्म 'अमरन' कविन की 'ब्लडी बेगर' और जयम रवि की 'ब्रदर' 31 अक्टूबर को रिलीज हुई। तेलुगु फिल्में केए, बघीरा और लकी बसखार भी उसी तारीख को रिलीज हुईं।
Mudassar Aziz: करीना कपूर के साथ काम करना चाहते हैं मुदस्सर अजीज, बोले- मैं बेबो की कलाकारी का कायल हूं 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed