{"_id":"685f85277960dc397e05288e","slug":"akhil-akkineni-shares-wedding-photos-with-zainab-ravdjee-2025-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akhil Akkineni: नागार्जुन के बेटे ने शेयर की शादी की बेहतरीन तस्वीरें, बांधा मंगलसूत्र, हाथ थाम कर लिए फेरे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akhil Akkineni: नागार्जुन के बेटे ने शेयर की शादी की बेहतरीन तस्वीरें, बांधा मंगलसूत्र, हाथ थाम कर लिए फेरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:31 AM IST
सार
Akhil Akkineni Wedding Photos: अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी शादी 6 जून को एक निजी समारोह में हुई थी। आइए देखतें हैं तस्वीरें।
विज्ञापन
1 of 5
अखिल अक्किनेनी की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम @akkineniakhil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और एक्टर अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी से एक निजी समारोह में शादी की थी। उन्होंने अब 22 दिनों के बाद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
अक्किनेनी ने 6 जून को अपनी कई वर्षों से गर्लफ्रेंड रही जैनब रावदजी से शादी की थी। अक्किनेनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमे वह दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।
2 of 5
अखिल अक्किनेनी की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम @akkineniakhil
नागार्जुन ने शेयर की थी तस्वीरें
अपने बेटे की शादी के दिन ही नागार्जुन ने कई तस्वीरें शेयर की थीं। अब अखिल ने भी अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
अखिल ने 6 जून को सुबह 3.30 बजे शुभ मुहूर्त पर अन्नापूर्णा स्टूडियोज में शादी की थी। उनकी शादी में परिवार और बहुत ही करीबी लोग शामिल हुए थे।
3 of 5
अखिल अक्किनेनी की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम @akkineniakhil
खूबसूरत थे दोनों के कपड़े
अपनी शादी में अखिल ने धोती कुर्ता पहना था। वहीं जैनब ने सफेद सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने जेवर पहने थे। जैनब ने बालों में गजरा लगाया था। शादी के दिन दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे।
अखिल अक्किनेनी की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम @akkineniakhil
बांधा मंगलसूत्र लिए फेरे
अखिल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें एक तस्वीर में वह अपनी पत्नी को मंगलसूत्र बांधते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में अखिल अपनी पत्नी के साथ फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अखिल अक्किनेनी की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम @akkineniakhil
पोस्ट में लिखी दिल की बात
एक तस्वीर में अखिल अपनी पत्नी के साथ बेहतरीन पोज दे रहे हैं। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अखिल ने लिखा 'मेरा दिल आपसे अपनी लाइफ के सबसे अच्छे पल को शेयर करने का कर रहा है।'
अखिल की पत्नी जैनब आर्टिस्ट हैं। वह अपनी बेहतरीन पेंटिंग के लिए जानी जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।