फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarfira: बड़े परदे पर खिलाड़ी का खेल देखने के लिए कुर्सी का कर लीजिए इंतजाम, 'सरफिरा' की टिकट बुकिंग हुई शुरू

Wed, 10 Jul 2024 12:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Jul 2024 12:33 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Akshay Kumar Film Sarfira Advance Booking Now Open Actor shares post says Its time to witness a crazy dream
सरफिरा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। फिर उसी एनर्जी के साथ खिलाड़ी बड़े परदे पर आ रहे हैं फिल्म 'सरफिरा' लेकर। रिलीज की तारीख है 12 जुलाई। फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट यह है कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई हैं। अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने को बेकरार प्रशंसक अपनी सीट का इंतजाम कर सकते हैं। 

Akshay Kumar Film Sarfira Advance Booking Now Open Actor shares post says Its time to witness a crazy dream
सरफिरा - फोटो : वीडियो ग्रैब

अक्षय कुमार ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी साझा की है। उन्होंने अपना एक पोस्टर जारी किया है। इसमें वे बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अब समय आ गया है कि बड़े परदे पर एक क्रेजी सपने को उड़ान भरते हुए देखा जाए! एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है'!
Wild Wild Punjab Review: लव रंजन की कॉमेडी फैक्ट्री से निकला सस्ता ओटीटी प्रोडक्ट, फिर वही कहानी, फिर वही माल

Akshay Kumar Film Sarfira Advance Booking Now Open Actor shares post says Its time to witness a crazy dream
दे ताली - फोटो : वीडियो ग्रैब

अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' तमिल फिल्म सोरारई पोटरू का आधिकारिक रूपांतरण है, जिसमें सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। 'सरफिरा' का ट्रेलर देखने के बाद अक्षय कुमार की फिल्म के प्रति भी दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने भी लोगों को पसंद आए हैं। कल मंगलवार को रिलीज हुआ फिल्म का 'दे ताली' गाना भी काफी कमाल रहा।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Film Sarfira Advance Booking Now Open Actor shares post says Its time to witness a crazy dream
दे ताली - फोटो : वीडियो ग्रैब

बॉक्स ऑफिस पर 'सरफिरा' के लिए राह आसान नहीं है। अक्षय कुमार की फिल्म का मुकाबला कमल हासन की 'इंडियन 2' से होने जा रहा है। इसके अलावा पहले से प्रभास की मेगा बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लगी हुई है। 'इंडियन 2' और 'कल्कि 2898 एडी' के बीच 'सरफिरा' को अपने लिए जगह बनानी होगी। देखना दिलचस्प होगा कि खिलाड़ी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की इस परीक्षा में कैसी सफलता हासिल करते हैं। 
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने शुरू की ‘अल्फा’ की शूटिंग, सेट से सामने आईं अभिनेत्री की तस्वीरें

विज्ञापन
Akshay Kumar Film Sarfira Advance Booking Now Open Actor shares post says Its time to witness a crazy dream
दे ताली - फोटो : वीडियो ग्रैब

सुधा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय की जोड़ी राधिका मदान के साथ जमी है। उनके अलावा परेश रावल, सीमा बिस्वास, सौरभ गोयल और राहुल वोहरा जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। एडवांस बुकिंग शुरू होने पर यूजर्स खुशी जता रहे हैं और खिलाड़ी को बधाई दे रहे हैं। 
IIFM Nominations: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 का नामांकन जारी, देखें पूरी लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed