सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: जल्द खत्म होगा अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला, मुदस्सर बोले- शाहरुख के साथ भी ऐसा हुआ..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 30 Aug 2024 08:35 AM IST
सार

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्में भले ही कई सालों से बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं, लेकिन उनके प्रति दर्शकों का प्यार और निर्देशकों का विश्वास आज भी मौजूद है। इस साल अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन अफसोस की बात की कोई ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं सकीं, जिनमें 'सरफिरा', 'बड़े मियां छोटाे मियां' और अब 'खेल खेल में' शामिल हैं। अक्षय की फ्लॉप फिल्मों को लेकर 'खेल खेल में' के निर्देशक मुदस्सर अजीज ने अक्षय का साथ देते हुए कहा कि उनके साथ जो आज हो रहा है वह पहले शाहरुख खान के साथ सात सालों तक हो चुका है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Flop film Will End Soon Says Mudassar Aziz its also Happened With Shah Rukh Khan For 7 Years
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

Trending Videos
Akshay Kumar Flop film Will End Soon Says Mudassar Aziz its also Happened With Shah Rukh Khan For 7 Years
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार लगातार अपनी फिल्मों के खराब प्रदर्शन के कारण बॉक्स ऑफिस पर खराब दौर से गुजर रहे हैं। अक्षय की लगातार फ्लॉप फिल्मों को लेकर फिल्म 'खेल खेल में' के निर्देशक मुदस्सर अजीज ने कहा कि अक्षय कुमार हर दिन अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश करते हैं। 'खेल खेल में' को मिल रहे सकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर पर्याप्त कमाई नहीं कर पा रही है। हालांकि, मुदस्सर अजीज को अक्षय कुमार के सुपरस्टारडम पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि यह फ्लॉप सिलसिला जल्द ही खत्म हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Flop film Will End Soon Says Mudassar Aziz its also Happened With Shah Rukh Khan For 7 Years
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान जब मुदस्सर से बॉक्स ऑफिस पर अक्षय के खराब दौर के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अभिनेता जल्द ही अपना रास्ता खोज लेंगे। उन्होंने कहा, "मैं फिल्मी सफर में बहुत जूनियर हूं, इसलिए अक्षय कुमार जैसे बड़े व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं कर सकता। उनके पीछे 33 साल का मनोरंजन है। वह अपनी योग्यता, अपने स्टारडम को साबित करने के लिए हर दिन बाहर निकलते हैं।" आगे मुदस्सर अजीज ने कहा, "उनका (अक्षय) दिमाग बहुत सोच-समझकर काम करता है। वह बहुत सी चीजों को ध्यान में रखते हैं। मुझे यकीन है कि वह ऐसा कर रहे हैं, यही वजह है कि मैं कहता हूं कि फॉर्म अस्थायी है लेकिन क्लास स्थायी है।"
Akshay Kumar Flop film Will End Soon Says Mudassar Aziz its also Happened With Shah Rukh Khan For 7 Years
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फिल्म निर्माता मुदस्सर अजीज ने याद किया कि शाहरुख खान के करियर में भी एक खराब दौर आया था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की। उन्होंने कहा, "शाहरुख खान के साथ ऐसा पांच-सात साल तक हुआ है। दुर्भाग्य से, हम ऐसे समाज में रहते हैं, जहां किसी को नकारना बहुत फैशन बन गया है। लेकिन इतना कहने के बाद भी, मैं एक फिल्म निर्माता के तौर पर उनके (अक्षय) साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करूंगा।"
विज्ञापन
Akshay Kumar Flop film Will End Soon Says Mudassar Aziz its also Happened With Shah Rukh Khan For 7 Years
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
मुदस्सर ने कहा, "ऐसे व्यक्ति के लिए जो कॉमेडी बनाना पसंद करता है और दर्शकों में सभी को हंसाना पसंद करता है, जो मेरा ईंधन है, अक्षय कुमार के साथ मेरा अनुभव रोमांचक रहा है। हमने 'खेल खेल में' के निर्माण के दौरान एक-दूसरे को बहुत सी चीजें सिखाईं। वह मेरी और देश भर के कई लोगों की नजर में हमेशा अक्षय कुमार ही रहेंगे।''
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed