Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Akshara Singh celebrates her 33th Birthday on her special day know her net worth love life career and more
{"_id":"66d037c69f0ebcf13e041741","slug":"akshara-singh-celebrates-her-33th-birthday-on-her-special-day-know-her-net-worth-love-life-career-and-more-2024-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshara Singh Birthday: पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं अक्षरा सिंह? मान ली थी जिंदगी से हार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshara Singh Birthday: पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं अक्षरा सिंह? मान ली थी जिंदगी से हार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 30 Aug 2024 08:01 AM IST
सार
भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह 30 अगस्त को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अक्षरा सिंह आज भोजपुरी की सफल अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं। लेकिन अक्षरा सिंह की जिंदगी से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन
1 of 6
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@singhakshara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह 30 अगस्त को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अक्षरा सिंह आज भोजपुरी की सफल अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं और वह किसी पहचान की मोहताज नहीं। लेकिन अक्षरा सिंह की जिंदगी से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
2 of 6
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@singhakshara
अक्षरा सिंह को भोजपुरी की बॉस लेडी के नाम से भी जाना जाता है। अक्षरा ने बतौर अभिनेत्री और सिंगर भोजपुरी इंडस्ट्री में खास पहचान हासिल की। अक्षरा अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज से प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचतीं आई हैं। आज अक्षरा भोजपुरी की इतनी सफल अभिनेत्री बन चुकी हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है, लेकिन प्यार के मामले में अक्षरा थोड़ी कमजोर पड़ गई थीं। आज 30 अगस्त को अक्षरा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ गहरे राज।
3 of 6
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@singhakshara
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इस बार अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 30 अगस्त 1993 में बिहार के पटना में हुआ था। अक्षरा के पिता का नाम है विपिन इंद्रजीत सिंह और उनकी मां का नाम नीलिमा सिंह है। अक्षरा के पिता और मां दोनों ही सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@singhakshara
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मां उन्हें सिंगर और पिता अभिनेत्री बनाना चाहते थे। हालांकि, अक्षरा डॉक्टर बनना चाहती थीं क्योंकि डॉक्टर बनकर वह लोगों की सेवा करना चाहती थीं। अक्षरा ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा और इसी के साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता के सपने को पूरा किया। आज अक्षरा बेहतरीन डांसर, अभिनेत्री और सिंगर भी हैं। बता दें कि अक्षरा की पहली भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ थी और उनका पहला एल्बम ‘बेवफा तेरे बिन’ रिलीज हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@singhakshara
अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार अपनी तस्वीरों और वीडियोज से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अक्षरा सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक वक्त ऐसा था जब अक्षरा भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के प्यार में पागल थीं। दोनों का प्यार जगजाहिर था और पर्दे पर भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी, लेकिन पवन सिंह ने अक्षरा को धोखा दिया और किसी और शादी रचा ली। इसके बाद अक्षरा और पवन का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।