बिग बॉस 16 विजेता बन एमसी स्टेन ने इतिहास रच दिया था। इस शो के बाद से उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ और वे लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहे। एमसी स्टेन एक रैपर हैं और उनके रैप के लाखों लोग दीवाने हैं। एमसी स्टेन ने मेहनत और टैलेंट के दम पर कम उम्र में ही कामयाबी हासिल की, जो आज के समय से किसी के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, एमसी स्टेन ने कड़ी चुनौतियों और संघर्षों के बाद यह मुकाम हासिल किया है। एक समय ऐसा भी था, जब उन्होंने सड़कों पर रातें गुजारी थीं, लेकिन जैसे भट्टी में तपकर सोना चमकता है, ठीक उसी तरह मेहनत और संघर्ष की भट्टी में तपकर एमसी स्टेन भी बुलंदियों पर चमके। चलिए आज आपको एमसी स्टेन के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही कुछ खास चीजें बताते हैं।
MC Stan: 'बिग बॉस 16' जीत एमसी स्टैन ने रचा था इतिहास, सड़कों पर रातें गुजार ऐसे तय किया फर्श से अर्श तक का सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपर और बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 30 अगस्त, 1999 में हुए था। एमसी स्टेन का असली नाम अल्ताफ शेख है। वह पुणे के रहने वाले हैं। बचपन से ही स्टेन का ध्यान पढ़ाई में कम गानों में ज्यादा ध्यान रहता था। स्टेन ने मात्र12 साल की उम्र से कव्वाली गाने से शुरुआत की थी। वह मशहूर रैपर रफ्तार के साथ भी परफॉर्म कर चुके हैं।
एक समय ऐसा भी था जब स्टेन के पास पैसे भी नहीं थे और उन्हें सड़कों पर रातें गुजारनी पड़ीं। एमसी स्टेन ने हिम्मत नहीं हारी और 'फर्श से अर्श' तक पहुंचे। एमसी स्टैन ने अपने गानों के जरिए अपनी जिंदगी की कहानी बताई और लोगों का नजरिया बदला। इसके बाद उन्होंने 'अस्तगफिरुल्लाह' गाना रिलीज किया था। इस गाने में उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी सुनाई थी। एमसी स्टेन ने वैसे तो कई गाने गाए हैं, लेकिन उन्हें 'वाटा' गाने से पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसे यूट्यूब पर करीब 21 मिलियन व्यूज मिले थे। एमसी स्टेन को इंडिया का टुपैक कहा जाता है।
एमसी स्टेन ने रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भाग लिया, जिसके होस्ट बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान थे। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प बातें प्रशंसकों के साथ साझा की थीं और अपने खेल से उनका दिल भी जीता था। शुरुआत में इस सीजन में वे कमजोर प्रतिभागी थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपना खेल सुधारा और धीरे धीरे अपनी छाप फैंस पर छोड़ते गए। उन्होंने इस सीजन की सबसे मजबूत प्रतिभागी रहीं अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। बिग बॉस 16 का खिताब जीतकर उन्होंने उन लोगों की बोलती बंद कर दी थी, जो उनके रैप का मजाक उड़ाते थे और उन्हें कहते थे कि वे रैपर बनकर कुछ नहीं कर सकते। शो जीतने के बाद उन्होंने कई दिग्गजों के साथ काम किया। वे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक विज्ञापन में भी नजर आए थे।
अब एमसी स्टेन हिप-हॉप इंडस्ट्री में जाना-माना नाम बन चुके हैं। हिप-हॉप में आने से पहले वह बीट बॉक्सिंग और बी-बोइंग डांस करते थे। एमसी स्टैन सिर्फ 25 साल के हैं और इतनी कम उम्र में ही वह काफी पैसा कमा रहे हैं। एमसी स्टेन ने बताया कि उन्होंने सिर्फ तीन से चार साल के अंदर ही इतना नाम और रुपया-पैसा कमाया है। एमसी स्टेन की नेट वर्थ 50 लाख के आसपास है। वह हर महीने अपने गानों और यूट्यूब व कॉन्सर्ट से लाखों रुपये कमाते हैं।