फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी में नजर आएंगे अक्षय कुमार, फिल्म का फर्स्ट लुक 9 सितंबर को होगा जारी

Mon, 02 Sep 2024 12:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 02 Sep 2024 12:21 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कई फिल्में लगातार कर रहे हैं, लेकिन अफसोस की बात की उनकी एक भी फिल्म इस साल बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय जल्द ही एक धमाकेदार हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे, जिसका फर्स्ट लुक 9 सितंबर को उनके जन्मिदन के शुभ अवसर पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Akshay Kumar Next Horror Comedy First Look Motion Poster To Unveil On September 9 on his 57 birthday Report
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

'स्त्री 2' के बाद इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय
अक्षय कुमार की इस साल 'सरफिरा', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'खेल खेल में' रिलीज हुई, लेकिन अफसोस की बात की इन तीनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑपिस पर कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि हाल ही में अक्षय ने फिल्म 'स्त्री 2' में एक कैमियो किया था, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद भी आया था। 
Akshay Kumar Next Horror Comedy First Look Motion Poster To Unveil On September 9 on his 57 birthday Report
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय
अक्षय लगातार कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। अब वह जल्द ही एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। बता दें अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं और इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर 9 सितंबर को जारी किया जाएगा। वो इसलिए क्योंकि 9 सितंबर को अक्षय का जन्मदिन होता है। इस साल अक्षय 9 सितंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे और साथ ही में अपने प्रशंसकों को अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म का फर्स्ट लुक भी साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Next Horror Comedy First Look Motion Poster To Unveil On September 9 on his 57 birthday Report
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय के 57वें जन्मदिन पर जारी होगा हॉरर-कॉमेडी फिल्म का पहला लुक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 सितंबर के दिन अक्षय कुमार का जन्मदिन है और इस खास मौके पर प्रशंसक मोशन पोस्टर के रूप में एक विशेष उपहार की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें इस एक मिनट के टीजर से न केवल बहुप्रतीक्षित शीर्षक का पता चलेगा बल्कि फिल्म में अक्षय के किरदार की भी एक शानदार झलक देखने को मिलेगी। माडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियदर्शन इस प्रोजेक्ट के मोशन पोस्टर को अंतिम रूप देने के लिए हाल ही में मुंबई आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा, ''वे अक्षय कुमार के साथ एक हॉरर फैंटेसी फिल्म पर काम शुरू कर रहे हैं, जिसका निर्माण एकता कपूर करेंगी, जिसमें कहानी में हॉरर के साथ जबर्दस्त कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।'' आगे उन्होंने कहा, ''यह अक्षय के साथ एकता कपूर द्वारा निर्मित फिल्म होगी। यह कॉमेडी के साथ एक हॉरर फैंटेसी फिल्म होगी।"
विज्ञापन
Akshay Kumar Next Horror Comedy First Look Motion Poster To Unveil On September 9 on his 57 birthday Report
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय के साथ काम करना हमेशा खुशी की बात- प्रियदर्शन 
जब इंटरव्यू के दौरान प्रियदर्शन से पूछा गया कि क्या उनकी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' से मिलती जुलती होगी तो प्रियदर्शन ने कहा, 'भूल भुलैया' एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म थी, लेकिन नया प्रोजेक्ट फंतासी पर आधारित होगा, जिसमें भारत के सबसे पुराने अंधविश्वासों में से एक काला जादू के तत्व शामिल होंगे।'' आगे प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार को लेकर कहा, ''अक्षय के साथ सहयोग करना हमेशा खुशी की बात है। हमारी पहली फिल्म से लेकर अभीतक, उनके साथ हमेशा सब कुछ अच्छा रहा है, वह भावनाओं को बहुत अच्छी तरह से संभालते हैं। मैं उनके साथ वापस आने के लिए एक अच्छे विषय का इंतजार कर रहा था और मुझे लगता है कि यह वही फिल्म है जो अब हम साथ में मिलकर बनाने वाले हैं।''
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed