फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramsay Brothers: रामसे ब्रदर्स की बदौलत हुई भारतीय हॉरर सिनेमा के युग की शुरुआत, भूतिया फिल्में बना रचा इतिहास

Mon, 09 Sep 2024 11:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 09 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar priyadarshan announce film Bhooth Bangla know founders of horror films in India Ramsay Brothers
रामसे ब्रदर्स - फोटो : इंस्टाग्राम:@ramsaymovies

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी सुपरस्टार अक्षय कुमार के 56वें जन्मदिन पर आज उनकी एक नई फिल्म का एलान हुआ है। वे प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे। अक्षय और प्रदर्शन 14 साल बाद फिर साथ काम करने वाले हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्मों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया था है। इसका हालिया उदाहरण 'मुंजा' और 'स्त्री 2' हैं। हॉरर फिल्मों के युग की शुरुआत करने का श्रेय रामसे ब्रदर्स को जाता है। ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं उनके बारे में, जिन्होंने भारत में इस शैली को जन्म दिया।

akshay kumar priyadarshan announce film Bhooth Bangla know founders of horror films in India Ramsay Brothers
कुमार रामसे, किरण रामसे - फोटो : इंस्टाग्राम: @ramsaymovies

1970 के दशक की शुरुआत में भारतीय सिनेमा एक नए मोड़ पर था। इस समय तक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मुख्य रूप से रोमांस, ड्रामा और एक्शन पर ध्यान केंद्रित किया जाता था, लेकिन एक ऐसा परिवार था, जिसने भारतीय सिनेमा की धारा को बदलने का संकल्प लिया। ये परिवार था रामसे ब्रदर्स का, जिसमें सात भाई थे। सबसे बड़े थे तुलसी रामसे, फिर उन भाइयों में श्याम रामसे, गंगू रामसे, कुमार रामसे, केशु रामसे, किरण रामसे और अर्जुन रामसे थे। उन्होंने भारतीय हॉरर फिल्में बनाने का निर्णय लिया। उनका मानना था कि भारतीय दर्शकों को भी हॉरर फिल्म का एक अनोखा अनुभव मिलना चाहिए, जो पश्चिमी फिल्मों से अलग हो।

akshay kumar priyadarshan announce film Bhooth Bangla know founders of horror films in India Ramsay Brothers
तुलसी रामसे, अर्जुन रामसे - फोटो : इंस्टाग्राम: @ramsaymovies

रामसे ब्रदर्स ने अपनी फिल्मों में भारतीय लोककथाओं, परंपराओं और मिथकों को शामिल किया। उनकी फिल्में केवल डरावनी नहीं थीं, बल्कि एक विशेष भारतीय छाप भी पेश करती थीं। उन्होंने पुराने किलों, हवेलियों और सुनसान जगहों को फिल्मांकन के लिए चुना और फिल्मों में भूतिया और आत्माओं की कहानियों को जोड़कर दर्शकों को एक नया अनुभव प्रदान किया। सातों भाइयों के काम भी अलग-अलग थे। हॉरर फिल्मों में निर्देशन की कमान तुलसी और श्याम ने संभाली। कहानी और स्क्रीनप्ले का काम कुमार रामसे करते थे। प्रोडक्शन डिजाइन का काम अर्जुन, सिनेमेटोग्राफी का काम गंगू रामसे और केशु रामसे ने म्यूजिक और साउंड का काम किरण रामसे ने संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar priyadarshan announce film Bhooth Bangla know founders of horror films in India Ramsay Brothers
श्याम रामसे, केशु रामसे, गंगू रामसे - फोटो : इंस्टाग्राम: @ramsaymovies

रामसे ब्रदर्स को भी हॉरर फिल्में बनाने का आईडिया बड़े डरावने और दिलचस्प तरीके से आया। दरअसल, उनके परिवार की सदस्य अलीशा प्रीति कृपलानी ने 'घोस्ट इन अवर बैकयार्ड' में जिक्र करते हुए बताया था कि 1983 में एक अजीब घटना हुई थी। श्याम रामसे एक शूटिंग के सिलसिले में महाबलेश्वर गए था। टीम जा चुकी थी और वे शूटिंग खत्म होने के बाद मुंबई लौट रहे थे, तभी एक लड़की ने उनसे लिफ्ट मांगी और उन्होंने भी उन्हें अपनी कार की फ्रंट सीट पर बैठा लिया, लेकिन थोड़ी ही देर में उनके होश गुम हो गए, जब उन्होंने उस लड़की के पैरों की तरह गौर किया। बताया गया कि उस लड़की के पैर उल्टे थे और डर के मारे श्याम ने कार रोकी, जिसके बाद वह लड़की अचानक कार से उतरकर अंधेरे में गायब हो गई। इसके बाद श्याम तेजी से गाड़ी चालते हुए मुंबई आ गए और इसके बाद रामसे ब्रदर्स को हॉरर फिल्में बनाने का आईडिया आया।

विज्ञापन
akshay kumar priyadarshan announce film Bhooth Bangla know founders of horror films in India Ramsay Brothers
दो गज जमीन के नीचे - फोटो : इंस्टाग्राम: @ramsaymovies

रामसे ब्रदर्स के निर्देशन में बनी पहली हॉरर फिल्म थी 1972 में आई 'दो गज जमीन के नीचे', जिसने भारतीय हॉरर सिनेमा की नींव रखी। फिल्म ने दर्शकों को पहली बार एक अद्वितीय और भयानक अनुभव दिया। इसके बाद रामसे ब्रदर्स ने कई सफल हॉरर फिल्में बनाई, जैसे 1977 में आई 'बीवी की भूतिया', 1988 की 'वीराना' और 1989 में रिलीज हुई 'राजा बाबू'। इन फिल्मों ने न केवल भारतीय दर्शकों को डर के नए अनुभव दिए, बल्कि भारतीय हॉरर सिनेमा को एक नई पहचान भी दिलाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed