Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Akshay Kumar shared a mysterious motion poster on social media Speculations rife about upcoming project
{"_id":"66dc1ea35089f1ef24083976","slug":"akshay-kumar-shared-a-mysterious-motion-poster-on-social-media-speculations-rife-about-upcoming-project-2024-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने साझा किया रहस्यमयी मोशन पोस्टर, अभिनेता के जन्मदिन पर मिल सकता है बड़ा तोहफा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने साझा किया रहस्यमयी मोशन पोस्टर, अभिनेता के जन्मदिन पर मिल सकता है बड़ा तोहफा
अक्षय कुमार ने अपने प्रशंसकों की उत्सुकता को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिलचस्प मोशन पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर ने प्रशंसकों और इंडस्ट्री के लोगों के बीच अटकलों को तेज कर दिया है। बिना नाम वाले इस मोशन पोस्टर में शाही लाल पर्दों के साथ धातु का बना हुआ भयावह चेहरा नजर आ रहा है।
मोशन पोस्टर के सामने आने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या यह अक्षय कुमार-प्रियदर्शन के बीच बहुप्रतीक्षित सहयोग हो सकता है? अफवाहें फैल रही हैं कि यह जोड़ी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आ रही है। कहा जा रहा है कि यह ‘भूल भूलैया’ की शैली वाली फिल्म होगी। मोशन पिक्चर का भयावह और डरावना होना तो इसी ओर इशारा कर रहा है। इससे लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म हो सकती है।
इन अटकलों के अलावा, अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन के बीच फिर से काम करने की चर्चा भी तेज है, जो 'भूल भुलैया' में साथ काम के लिए जाने जाते हैं। क्या यह मोशन पोस्टर उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर रहा है? सवाल कई है, जैसे फिल्म किस बारे में होगी? अक्षय के साथ कौन अभिनय करेगा? इस बार वह किस भूमिका में नजर आएंगे? क्या यह एक डरावनी फिल्म होगी या अक्षय के पास कोई और सरप्राइज है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।