फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kannappa: अक्षय कुमार ने पूरी की 'कन्नप्पा' की शूटिंग, विष्णु मांचू ने बताया अभिनेता के साथ काम करने का अनुभव

Sat, 04 May 2024 12:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 04 May 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar wraps tamil debut film Kannappa shooting Vishnu Manchu writes heartfelt note working experience
विष्णु मांचू-अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ अभिनेता और फिल्म निर्माता विष्णु मांचू अपनी महत्वकांक्षी परियोजना 'कन्नप्पा' फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'कन्नप्पा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में विष्णु मांचू ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का फिल्म के कलाकारों में शामिल होने के लिए स्वागत किया था। अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिए अपना साउथ डेब्यू कर रहे हैं। वहीं अब अक्षय के किरदार को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Akshay Kumar wraps tamil debut film Kannappa shooting Vishnu Manchu writes heartfelt note working experience
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में अक्षय कुमार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म अक्षय कुमार की टॉलीवुड में पहली फिल्म है। बीती शाम विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए अक्षय कुमार के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। संभावना है कि बॉलीवुड अभिनेता ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। विष्णु मांचू ने अक्षय कुमार के साथ शूटिंग अनुभव को जिस तरह से साझा किया है, उससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि अक्षय फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।
8 AM Metro OTT Release: एक साल के इंतजार के बाद ओटीटी पर आने वाली है '8 AM मेट्रो', इस तारीख से होगी स्ट्रीम

Akshay Kumar wraps tamil debut film Kannappa shooting Vishnu Manchu writes heartfelt note working experience
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विष्णु मांचू ने अक्षय कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'अक्षय कुमार के साथ यह कैसा शूट रहा। सीखा, हंसा और अब मुझे एक्शन की याद आ रही है। मैं और भी बहुत कुछ देखने के लिए उत्सुक हूं। कन्नप्पा।' विष्णु मांचू ने इंस्टाग्राम पर एक रील भी साझा की, जिसमें उनकी मुलाकात के शुरुआती पलों को कैद किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार शूटिंग के लिए फिल्म के सेट पर शामिल होते हैं और पर्दे के पीछे का दृश्य दिखाया जाता है। वीडियो शेयर करते हुए विष्णु मांचू ने इसे अविस्मरणीय साहसिक बताया।

View this post on Instagram

A post shared by Vishnu Manchu (@vishnumanchu)

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar wraps tamil debut film Kannappa shooting Vishnu Manchu writes heartfelt note working experience
प्रभास, अक्षय कुमार, कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार के अलावा कई अन्य कलाकार भी विशेष भूमिका निभाते हुए फिल्म में शामिल होंगे। इससे पहले प्रभास के फिल्म में शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। साथ ही उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा थी। प्रभास, विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा' में एक अतिथि भूमिका में दिखाई देंगे। प्रभास फिल्म में नंदी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उम्मीद है कि वे जल्द ही सेट पर शामिल होंगे और एक ही शेड्यूल में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Vishnu Manchu (@vishnumanchu)

विज्ञापन
Akshay Kumar wraps tamil debut film Kannappa shooting Vishnu Manchu writes heartfelt note working experience
कन्नप्पा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं और अफवाह है कि अनुष्का पार्वती की भूमिका निभाएंगी। 'कन्नप्पा' में प्रभास, मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, कृति सेनन, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इस फिल्म का निर्माण 24 फ्रेम्स फैक्ट्री कर रही है। कृति को भी फिल्म में दमदार भूमिका मिली है।
Mr & Mrs Mahi: मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर मायूस दिखीं जान्हवी, आईपीएल में पहुंचीं बनकर मिसेज माही

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed