Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ali Fazal has joined the lead role in Raj and DK fantasy drama Rakht Brahmand alongside Samantha Ruth Prabhu
{"_id":"66a08deae9d82dcae700b092","slug":"ali-fazal-has-joined-the-lead-role-in-raj-and-dk-fantasy-drama-rakht-brahmand-alongside-samantha-ruth-prabhu-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakht Brahmand: 'गुड्डू भैया' के हाथ लगा राज एंड डीके का बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ हसीना के साथ जमेगी जोड़ी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rakht Brahmand: 'गुड्डू भैया' के हाथ लगा राज एंड डीके का बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ हसीना के साथ जमेगी जोड़ी
अभिनेता अली फजल की हिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में है। इस सीरीज में अली फजल ने गुड्डू पंडित का किरदार निभाया हैं। उनके इस रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वही, निजी जिंदगी को लेकर भी अली खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता एक बेटी के पिता बने हैं। अब अली ने सामंथा के साथ एक नए प्रोजेक्ट को लेकर हाथ मिलाया है।
2 of 5
अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
'मिर्जापुर सीजन 3' की सफलता के बाद अली फजल राज और डीके द्वारा निर्देशित आगामी पीरियड फैंटेसी थ्रिलर 'रक्त ब्रह्मांड' का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शो के लिए पूरी कास्ट फाइनल हो चुकी है। अगले हफ्ते से मुंबई में सीरीज की शूटिंग शुरू होगी। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर और वामीका गब्बी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
3 of 5
अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीरीज को लेकर आई खबर के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट राज और डीके का बड़ प्रोजेक्ट होने वाला है। यह फैंटेसी ड्रामा की अपनी शैली को आगे बढ़ाएगी। खबर है कि अली फजल अगस्त के महीने से इस सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा वह अपने बाकी प्रोजेक्ट्स के बचे शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी करेंगे। अली इस सीरीज में एक ऐसी भूमिका में नजर आएंगे, जिसे दर्शकों ने पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बीच, अली फजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की पाइपलाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें बहुप्रतीक्षित अनुराग बसु की 'मेट्रो…इन दिनों' शामिल है। फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा और फातिमा सना शेख भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
इसके अलावा अभिनेता के पास आमिर खान की 'लाहौर 1947' भी है । राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रीति जिंटा और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस साल जून में ही प्रीति जिंटा ने अपनी शूटिंग पूरी होने की घोषणा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।