आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'जिगरा' को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री वेदांग रैना के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता पहले ही बढ़ा दी है। फिल्म में आलिया को एक्शन करते देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। अब हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने इसकी तुलना एनिमल से करनी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि इस पर आलिया भट्ट ने क्या प्रतिक्रिया दी है।
Jigra: एनिमल और जिगरा की तुलना से खुश हैं आलिया, बोलीं- मैं यह नहीं कहूंगी कि हमारे बीच कॉम्पिटिशन नहीं है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा का' ट्रेलर रिलीज होने के बाद नेटिजंस ने फिल्म की रणबीर कपूर की एनिमल के बीच तुलना करना शुरू कर दिया। अब आलिया भट्ट ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह यह नहीं कहेंगी कि उनकी और रणवीर कपूर के बीच कोई प्रोफेशनल तुलना नहीं है और खुद को लकी मानती हैं कि उनके पति रणवीर एक अच्छे दोस्त और एक अच्छे अभिनेता हैं।
आलिया ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगी कि हमारे बीच कोई कॉम्पिटिशन है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे पति मेरे सबसे अच्छे दोस्त और एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। हम अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी फिल्मों और सीन्स पर चर्चा करते हैं। मैंने गंगूबाई काठियावाड़ी और जिगरा के बारे में बात की। जब भी मुझे कोई उलझन होती, मैं उनके साथ इस पर चर्चा करती और उन्होंने एनिमल के लिए भी मेरे साथ ऐसा ही किया।"
'राजी' अभिनेत्री ने अपनी फिल्म 'जिगरा' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' के बीच तुलना के बारे में बताते हुए कहा दोनों के बीच बहुत अधिक समानताएं नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दोनों फिल्में अपने किसी करीबी के लिए कुछ करने की थीम पर है। हालांकि, अभिनेत्री का मानना है कि यह कई फिल्मों में एक नॉर्मल फैक्ट है। आलिया ने कहा, "यह केवल 'एनिमल' या 'जिगरा' के बारे में नहीं है। कई फिल्मों में एक नॉर्मल टॉपिक किसी करीबी के लिए कुछ करना है और इस तर्ज पर कई फिल्में बनाई गई हैं।"
बात करें फिल्म की कहानी की तो 'जिगरा' भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते की कहानी बयां करती है। फिल्म की पटकथा वासन ने देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर लिखी है।
Govinda: राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने गोविंदा से उनके आवास पर की मुलाकात, स्वस्थ होने की कामना