सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया को करण जौहर का ही सबसे बड़ा सहारा, नए निर्माताओं की पहुंच से मीलों दूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 21 Oct 2024 12:42 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'संघर्ष' से की थी, जिसमें उन्होंने छोटी प्रीति जिंटा की भूमिका निभाई थी, लेकिन मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनके करियर की शुरूआत निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थी। आज बात करते हैं आलिया के उन निर्माताओं के बारे में जिन्होंने उनके करियर को संवारा है।

विज्ञापन
Alia Bhatt film producers who make her best actress but she is not accessible as independent producer?
आलिया भट्ट-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar, aliaabhatt

Trending Videos
Alia Bhatt film producers who make her best actress but she is not accessible as independent producer?
आलिया भट्ट-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar, aliaabhatt
करण जौहर की फिल्म से शुरू किया था अभिनय
करण जौहर ने आलिया को बतौर अभिनेत्री अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर में ब्रेक दिया था। इस फिल्म में आलिया को 500 लड़कियों के साथ ऑडिशन देना पड़ा था। फाइनल होने के बाद आलिया ने 16 किलोग्राम वजन कम किया था। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में आलिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने अभिनय किया था। यह फिल्म 19 अक्तूबर 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया से लेकर सिद्धार्थ और वरुण का प्रदर्शन भी दर्शकों को पसंद आया। इसके अलावा शशांक खेतान द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनियां और बद्रीनाथ की दुल्हनियां में आलिया और वरुण की जोड़ी को प्रशंसकों ने खूब पंसद किया। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है। इसके अलावा धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज के तहत निर्मित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया के साथ रणवीर सिंह की जोड़ी नजर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt film producers who make her best actress but she is not accessible as independent producer?
साजिद नाडियावाली-इम्तियाज अली-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, sajidnadiadwalafanclub, imtiazaliofficial
साजिद नाडियावाली-इम्तियाज अली
फिल्म हाइवे के निर्देशक और लेखक इम्तियाज अली रहे। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला और इम्तियाज अली ने मिलकर किया था। इस फिल्म में आलिया के साथ रणदीप हुड्डा ने अभिनय किया है। यह आलिया की दूसरी बॉलीवुड फिल्म रही, जिसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। यह फिल्म जी टीवी की एंथोलॉजी सीरीज रिश्ते के इसी नाम के एपिसोड पर आधारित है। यह एक युवती की कहानी बताती है, जो अपहरण होने के बाद आजादी महसूस कर पाती है। इसके अलावा निर्देशक अभिषेक वर्मन की फिल्म टू स्टेट्स एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला ने किया है। यह फिल्म चेतन भगत के 2009 में इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म में पहली बार आलिया और अर्जुन कपूर की जोड़ी नजर आई। यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित 2 स्टेट्स 18 अप्रैल 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
 
Alia Bhatt film producers who make her best actress but she is not accessible as independent producer?
आलिया भट्ट-एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, ektarkapoor
एकता कपूर
उड़ता पंजाब ने आलिया के फिल्मी करियर को एक अलग दिशा दी। इस फिल्म को अभिषेक चौबे ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत किया गया है। एकता कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म पंजाब और इसके आसपास के इलाकों पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में आलिया के अलावा शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ ने मुख्य अभिनय किया है। इस फिल्म के कई सींस को सेंसर बोर्ड द्वारा हटा दिया गया था।
विज्ञापन
Alia Bhatt film producers who make her best actress but she is not accessible as independent producer?
आलिया भट्ट-संजय लीला भंसाली - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, bhansaliproductions
संजय लीला भंसाली
अब बात करते हैं निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की। इस फिल्म में आलिया के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। यह संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गडा द्वारा निर्मित फिल्म है। सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आईं। उनके साथ शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, इंदिरा तिवारी, सीमा पाहवा, जिम सर्भ और अजय देवगन नजर आए। यह फिल्म गंगूबाई कोठेवाली के बारे में है, जिनके जीवन को एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित पुस्तक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई में प्रकाशित किया गया था। इसके अलावा आलिया अब संजय लीला भंसाली की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed