फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: पहली फिल्म की शूटिंग से पहले आलिया को आया था पैनिक अटैक, फिर पिता ने ऑफिस बुलाकर ऐसे समझाया

Fri, 20 Sep 2024 09:48 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 09:48 AM IST
सार

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। दोनों पिता-पुत्री फिल्म इंडस्ट्री में अपने-अपने काम के लिए मशहूर हैं। बेटी आलिया, जब स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरूआत कर रही थी तो पिता ने उनकी मदद की थी। दरअसल, आलिया को शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले ही पैनिक अटैक आ गया था।
 
विज्ञापन
Alia Bhatt had a panic attack before the shooting of her first film then father mahesh bhatt talked to her
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

आलिया भट्ट के लिए ये काफी अजीब किस्म का अनुभव रहा था। आलिया ने एक बार इंडिया टुडे को दिए साक्षात्कार में बताया था कि उन्होंने इस बारे में अपने पिता से बात की थी। वो काफी रो रही थी और साथ ही साथ  कांप भी रही थी। पिता ने उन्हें अपने ऑफिस में बुलाया, जहां उन्होंने बेटी से बातचीत की थी।

Alia Bhatt had a panic attack before the shooting of her first film then father mahesh bhatt talked to her
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया अपने पिता के ऑफिस गई तो वहां एक कमरे में आठ लोग मौजूद थे, जबकि वो ये मानकर चल रही थी कि पिता उन्हें लगे लगा लेंगे। उस दौरान महेश भट्ट ने लोगों के बीच खड़ी अपनी बेटी से सीधे पूछा कि बताओ अब कैसा लग रहा है। कैसा महसूस कर रही हो।

Alia Bhatt: ऐश्वर्या के गाने देख उनके हाव-भाव की नकल करती थीं आलिया, बताया पसंदीदा कलाकारों में से एक

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt had a panic attack before the shooting of her first film then father mahesh bhatt talked to her
आलिया भट्ट-महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm

महेश भट्ट ने आलिया से केवल इतना ही कहा था कि बस काम को कर डालो। इसके बाद आलिया सामान्य महसूसस कर रही थी। दिलचस्प बात ये है कि उसी दौरान इमरान हाशमी भी वहीं मौजूद थे। उन्होंने आलिया से कहा था कि तुम्हें हर फिल्म से पहले और उसके हर शॉट से पहले ऐसा ही महसूस होगा।

IC 814: 'सबकुछ सत्यापित है...,' 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' पर छिड़े विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Alia Bhatt had a panic attack before the shooting of her first film then father mahesh bhatt talked to her
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

आलिया ने बताया था कि उनके पिता सामान्य पिता से अलग है और वो उन्हें असफल होने के लिए कहते रहते हैं। वो फेल होने की सलाह देते हुए कहते थे कि अगर फेल नहीं हुई तो तुमसे नाराज हो जाऊंगा। फेल होना बुरा होता है, इस बात को ही आलिया ने दिमाग से निकाल दिया था। उन्होंने बताया कि जब कभी वो फेल होती थी, तो पिता यही कहते थे कि ये अच्छा हुआ।

Scarpetta: प्राइम वीडियो की सीरीज स्कार्पेटा में नजर आएंगी निकोल किडमैन-जेमी ली कर्टिस, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed