फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: ऐश्वर्या के गाने देख उनके हाव-भाव की नकल करती थीं आलिया, बताया पसंदीदा कलाकारों में से एक

Fri, 20 Sep 2024 09:32 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 20 Sep 2024 09:32 AM IST
विज्ञापन
Jigra actress Alia Bhatt praised Aishwarya Rai Bachchan and inspired by her expresssions and dance moves
आलिया भट्ट- ऐश्वर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने लगातार अपनी शानदार अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता है। 'हाईवे','राजी','गंगूबाई काठियावाड़ी' आदि कई फिल्मों से उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। इन दिनों आलिया अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान वह कई इंटरव्यू दे रही हैं। इस बीच एल्योरा मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर बात की है। 

Jigra actress Alia Bhatt praised Aishwarya Rai Bachchan and inspired by her expresssions and dance moves
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में की हैं। कई नवोदित अभिनेत्रियों के लिए वो प्रेरणास्त्रोत हैं, इस बीच हाल में ही उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के अपने उपर हुए प्रभाव को लेकर बात की है। उन्होंने याद करते हुए बताया कि वह ऐश्वर्या के गाने देखकर उनके चेहरे के हाव-भाव को समझती थीं। दरअसल इस इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री से भारतीय सिनेमा से अपने पसंदीदा कलाकार का नाम बताने के लिए कहा गया। इसके जवाब में अभिनेत्री ने शाहरुख खान के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या ने उनके पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। 

Jigra actress Alia Bhatt praised Aishwarya Rai Bachchan and inspired by her expresssions and dance moves
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिगरा अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्मों को संगीत, गाने और डांस के जरिए समझना शुरू किया था। उन्होंने कहा, "जब बात किसी ऐसे व्यक्ति से सीखने या प्रेरित होने की आती है, जिसने स्क्रीन पर सबसे खूबसूरत तरीके से डांस किया हो, तो मैं ऐश्वर्या राय बच्चन का जिक्र किए बिना नहीं रह सकती। वह वाकई मंत्रमुग्ध कर देती थीं और आज भी कर देती हैं।"
'सिंघम' के दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर किया था ये कारनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
Jigra actress Alia Bhatt praised Aishwarya Rai Bachchan and inspired by her expresssions and dance moves
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

अभिनेत्री ने इसमें आगे जोड़ते हुए कहा कि वह अभिनय की कई चीजें सीखने के लिए भी ऐश्वर्या का अनुसरण करती थीं। उन्होंने विस्तार से बताया कि जब भी उन्हें अपनी फिल्म के किसी गाने के लिए प्रदर्शन करना होता था, तो वह ऐश्वर्या के चेहरे पर भावों को पकड़ने की कोशिश करती थीं। उन्होंने के लिए उनके गाने देखती थीं। आलिया ने कहा कि वह देवदास में उनके सुंदर डांस मूव्स और पूरे ट्रैक में उन्होंने जिस तरह से खुद को पेश किया है, वो देखती और सीखती थीं। 
Alia Bhatt: शाहरुख की इस फिल्म का ये सीन आलिया को आज भी लगता है रोमांचक, कहा- शाहरुख उनके लिए प्यार का प्रतीक

विज्ञापन
Jigra actress Alia Bhatt praised Aishwarya Rai Bachchan and inspired by her expresssions and dance moves
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

इस इंटरव्यू में आलिया ने ऐश्वर्या के अलावा दीपिका और प्रियंका की भी काफी तारीफ की। उन्होंने हॉलीवुड तक अपने लिए रास्ता बनाने को लेकर इन अभिनेत्रियों की तारीफ की। बात करें आलिया के वर्क फ्रंट की, तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर व्यस्त हैं। इसके अलावा वह यशराज की फिल्म 'अल्फा' में भी शरवरी वाघ के साथ काम कर रही हैं। इसके साथ ही उनके पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है। 
'द बकिंघम मर्डर्स' की हालत पतली, जानें 'गोट' और 'स्त्री 2' की कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed