Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Wednesday report Stree 2 The Greatest of All Time The Buckingham Murders earnings
{"_id":"66ecde1fac3da5d71d03bd9b","slug":"box-office-collection-wednesday-report-stree-2-the-greatest-of-all-time-the-buckingham-murders-earnings-2024-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 'द बकिंघम मर्डर्स' का संघर्ष जारी, 'गोट' अभी भी 250 करोड़ से दूर, जानें कुल कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: 'द बकिंघम मर्डर्स' का संघर्ष जारी, 'गोट' अभी भी 250 करोड़ से दूर, जानें कुल कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2024 08:00 AM IST
सार
400 करोड़ रुपये के मोटे बजट के साथ बनी दलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' अभी अपने बजट को भी पूरा नहीं कर पाई है। वहीं, करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'द बकिंघम मर्डर्स' भी टिकट खिड़की पर संघर्ष कर रही है। एक महीने से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी 'स्त्री 2' दर्शकों को खींच पा रही है। आइए जानते हैं कि इन तीनों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
विज्ञापन
1 of 5
द बकिंघम मर्डर्स, गोट और स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan/@actorvijay/@shraddhakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
400 करोड़ रुपये के मोटे बजट के साथ बनी दलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' अभी अपने बजट को भी पूरा नहीं कर पाई है। वहीं, करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'द बकिंघम मर्डर्स' भी टिकट खिड़की पर संघर्ष कर रही है। एक महीने से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी 'स्त्री 2' दर्शकों को खींच पा रही है। आइए जानते हैं कि इन तीनों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
2 of 5
द बकिंघम मर्डर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 1.95 करोड़ और तीसरे दिन 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली और तब से हर दिन इसका संघर्ष और भी ज्यादा बढ़ गया। पांचवें दिन फिल्म ने 0.75 करोड़ और छठे दिन 0.5 करोड़ का कलेक्शन किया। सातवें दिन के शुरूआती आंकड़े के मुताबिक, फिल्म ने 0.23 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 7.53 करोड़ रुपये हो गई है।
3 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने पहले दिन 44 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरूआत की थी। दूसरे दिन इसने 25.5 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 34.2 करोड़ और पांचवे दिन 14.75 करोड़ रुपये कमाए थे। पांचवे दिन के बाद इसकी कमाई में गिरावट शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने छठे दिन 11 करोड़, सातवें दिन 8.5 करोड़, आठवें और नौवें दिन 6.75 करोड़, 10वें और 11वें दिन कमाई बढ़ी और इसने क्रमश: 13.5 करोड़ और 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 12वें दिन 6.35 करोड़, 13वें दिन सात करोड़, 14वें दिन 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 15वें दिन की कमाई के शुरूआती आंकड़े के अनुसार, फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 231.95 करोड़ रुपये की हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' को सिनेमाघरों में आए 36 दिन हो चुके हैं। शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 36वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कलेक्शन 564 करोड़ रुपये हो गया है। स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने अभिनय किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।