फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Bhatt: शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर हैं महेश भट्ट, आज मना रहे हैं 76वां जन्मदिन

Fri, 20 Sep 2024 07:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 20 Sep 2024 07:15 AM IST
सार

बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक महेश भट्ट आज 20 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है, साथ ही उन्होंने कई फिल्मों के निर्माण के साथ ही फिल्मों की पटकथा भी लिखी है। आज उनके जन्मिनद पर जानिए उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें। 

विज्ञापन
Mahesh Bhatt celebrates his 76 happy birthday on 20 September is an Indian film director producer screenwriter
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@maheshfilm
महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को मुंबई में हुआ। महेश एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं, जो हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन काम के लिए कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
 
Mahesh Bhatt celebrates his 76 happy birthday on 20 September is an Indian film director producer screenwriter
महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@maheshfilm
महेश की फिल्म सारांश है, जिसे 14वें मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाया गया था। यह उस साल के सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की ओर से थी। 1986 की फिल्म 'नाम' उनकी पहली व्यावसायिक सिनेमाई फिल्म थी। 1987 में उन्होंने अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ विशेष फिल्म्स के बैनर तले फिल्म कब्जा के साथ निर्माता की भूमिका निभाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt celebrates his 76 happy birthday on 20 September is an Indian film director producer screenwriter
महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@maheshfilm
‘लहू के दो रंग’, ‘अभिमन्यु’, ‘अर्थ’, ‘सारांश’, ‘आशिकी’, ‘दिल है के मानता नहीं’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी 80 से ज्यादा फिल्मों के निर्देशन और प्रोडक्शन कर चुके फिल्ममेकर महेश भट्ट को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान महेश ने राजेश खन्ना के स्टारडम को याद किया था। महेश ने कहा था वह राजेश खन्ना के स्टारडम को देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने राजेश खन्ना जैसा स्टारडम पहले कभी नहीं देखा था। आजकल स्टार्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म से बहुत फायदा होता है, लेकिन उस समय, सिर्फ कुछ फिल्मी मैगजीन और सीमित प्रिंटों के साथ, राजेश खन्ना प्रसिद्धि का ऐसा स्तर बनाने में कामयाब रहे जो पहले कभी नहीं देखा गया था।’
 
विज्ञापन
Mahesh Bhatt celebrates his 76 happy birthday on 20 September is an Indian film director producer screenwriter
महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@maheshfilm
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने कहा था ‘विनोद खन्ना मेरे लिए सिर्फ एक सहकर्मी ही नहीं थे, बल्कि वह एक महान दोस्त भी थे, जिन्होंने मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके बिना, मुझे नहीं लगता कि मैं वो व्यक्ति बन पाता जो मैं आज हूं।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed