फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट फिल्मों की सफलता को लेकर रखती हैं अलग राय, कहा- पीआर नहीं बचा सकते खराब फिल्मों को

Wed, 02 Oct 2024 06:09 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 02 Oct 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt have different Opinion on success of movies said PR cant save bad movies according to report
आलिया भट्ट - फोटो : यूट्यूब
आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘जिगरा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने साझा किया कि प्रचार किसी फिल्म की सफलता को कितना प्रभावित कर सकता है। आलिया की राय इसे लेकर अन्य लोगों से अलग है। उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया कि किसी भी तरह का पीआर किसी खराब फिल्म को नहीं बचा सकता।  अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अगर कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती है तो इसका श्रेय सिर्फ प्रचार को नहीं दिया जा सकता।


 
Alia Bhatt have different Opinion on success of movies said PR cant save bad movies according to report
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म का प्रचार करते हुए उन्होंने प्रचार के बारे में बात की और कहा, ‘आप पीआर के जरिए किसी खराब फिल्म को नहीं बचा सकते। आप ऐसी फिल्म को नहीं बचा सकते जो पीआर के जरिए कामयाब न हुई हो। इसलिए, अगर यह कामयाब होती है, तो आप यह नहीं कह सकते कि यह पीआर की वजह से है। यही अंतर है सीमा तय करें और समझने की कोशिश करें।’
Anupamaa: 'वनराज' के बाद अब 'अनुपमा' शो से होगी इस खास कलाकार की छुट्टी, फैसले के पीछे यह है बड़ी वजह
 
Alia Bhatt have different Opinion on success of movies said PR cant save bad movies according to report
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
इस दौरान उन्होंने लाइमलाइट में रहने और अपने बारे में झूठ बोलने के बारे में भी बात की। अभिनेत्री ने कहा कि मीडिया इंडस्ट्री में काम करते हुए अपने जीवन या गतिविधियों के बारे में कुछ खास तथ्यों को उजागर करना जरूरी नहीं है। हालांकि, उन्होंने बताया कि जब कोई उन तथ्यों के बारे में झूठ बोलना शुरू करता है, तो यह नकारात्मक हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता, क्योंकि झूठ हमेशा झूठ ही रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt have different Opinion on success of movies said PR cant save bad movies according to report
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वासन बाला निर्देशित ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में आलिया के अलावा वेदांग रैना और मनोज पाहवा भी अहम भूमिका में हैं। वहीं, अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ शिव रवैल की वाईआरएफ जासूसी फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। दोनों ने हाल ही में कश्मीर का शेड्यूल खत्म किया और रैप-अप पोस्ट भी शेयर किया।

 
विज्ञापन
Alia Bhatt have different Opinion on success of movies said PR cant save bad movies according to report
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया के आगामी कार्यों की लिस्ट में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
कार्तिक और तृप्ति डिमरी ने ‘नमो भारत’ कार्यक्रम में किया रैंप वॉक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed