सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Movies: आलिया की इन फिल्मों ने पहले वीकेंड में की सबसे ज्यादा कमाई, जानें क्या है 'जिगरा' का स्थान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 14 Oct 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Jigra first weekend collection is less than her many films like Brahmastra RRR Kalank Gully Boy
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

मौजूदा दौर में आलिया भट्ट हिंदी फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने हर फिल्म के साथ अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता को साबित किया है। उन्होंने फिल्मों ने सिर्फ अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि उनकी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर बार सफलता हासिल की हैं। हालांकि, उनकी हालिया रिलीज फिल्म उनके करियर की उन फिल्मों में शामिल हो गई है, जिसे दर्शकों से बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा प्यार नहीं मिला है। जिगरा इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष कर रही है, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले वीकेंड में 16.6 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो उनकी पिछली कई फिल्मों की तुलना में काफी कम है। बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट के मुताबिक, आइए जानते हैं आलिया की पहले सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में, फिर समझते हैं कि इस सूची में 'जिगरा' कहां ठहरती है। 

Trending Videos
Alia Bhatt Jigra first weekend collection is less than her many films like Brahmastra RRR Kalank Gully Boy
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm

पहले सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पहले नंबर पर है। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में वो अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साह था, जिसका फायदा उठाते हुए इस फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 120.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर है साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर', जिसमें आलिया का किरदार काफी छोटा, लेकिन अहम था। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया, साउथ सुपरस्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई थीं। इस फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 75.57 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Jigra first weekend collection is less than her many films like Brahmastra RRR Kalank Gully Boy
आलिया भट्ट (कलंक) - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिषेक बर्मन द्वारा निर्देशित इस मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' में आलिया, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर आदि कई कलाकार नजर आए थे। इस सूची में ये फिल्म तीसरे नंबर पर है, फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 62.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथा नंबर है रणवीर सिंह और आलिया की फिल्म गली ब्वॉय का, जिसमें आलिया का धोपेंगी न उसको वाला डायलॉग काफी वायरल भी हुआ था। जोया अख्तर निर्देशित इस फिल्म ने पहले सप्ताहांत पर 51.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

Alia Bhatt Jigra first weekend collection is less than her many films like Brahmastra RRR Kalank Gully Boy
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

इस सूची में पांचवे नंबर पर है पिछले साल रिलीज हुई उनकी और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'। इस फिल्म को करण जौहर ने निर्देशित किया था। फिल्म ने पहले सप्ताहांत पर 45.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छठे नंबर पर है, साल 2017  में रिलीज हुई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां', जिसने पहले सप्ताहांत में 43.05 करोड़ रुपये बटोरे थे। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Jigra first weekend collection is less than her many films like Brahmastra RRR Kalank Gully Boy
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@aliabhatt

सातवें नंबर पर है संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 39.12 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया था। वहीं, आठवें नंबर पर आलिया की साल 2014 में रिलीज हुई अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म '2 स्टेट्स' है, जिसने पहले सप्ताहांत पर 38.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
Bollywood News: Do Patti फिल्म को लेकर क्या सोचती हैं Kajol-Krit Sanon, एक्ट्रेस ने बताया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed