फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: 'अल्फा' में दिखेगा आलिया भट्ट का अब तक का सबसे हॉट-फिट लुक, चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग

Thu, 11 Jul 2024 08:58 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 11 Jul 2024 08:58 AM IST
सार

आलिया भट्ट जल्द ही वाईआरएफ की आगामी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अपने खास लुक के लिए आलिया भट्ट ने कड़ी ट्रेनिंग भी ली है। इस फिल्म में आप आलिया का एक ऐसा अनोखा अवतार देखेंगे, जिसे आपने पहले कभी किसी फिल्म में नहीं देखा होगा। बता दें कि आलिया ने स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग 5 जुलाई से शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Alia Bhatt trained for four months never seen before avatar fittest best look upcoming spy thriller Alpha
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट बॉलीवुड की प्रसिद्ध और प्रशंसकों की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। आलिया का हर एक लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अब जब आलिया की आगामी फिल्म 'अल्फा' आने वाली है, तो वह भी इस फिल्म के किरदार के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। आलिया ने 'अल्फा' में पहले से भी कहीं ज्यादा फिट और हॉट लगने के लिए चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है, जिससे वह इस फिल्म में सबसे अलग और पहले से भी कहीं ज्यादा फिट दिख सकें। हालांकि, प्रशंसकों की नजरों में आलिया पहले से ही काफी फिट और हॉट हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया को लगता है कि वह स्पाई फिल्म में आने के लिए और भी ज्यादा हॉट लग सकती हैं।
 
Alia Bhatt trained for four months never seen before avatar fittest best look upcoming spy thriller Alpha
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
शिव रवैल द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर में आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'मुंजा' स्टारर अभिनेत्री शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। हाल ही में आलिया, शरवरी वाघ और फिल्म निर्माता शिव रवैल ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' का एलान किया था। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग लगातार चल रही है। फिल्म की शूटिंग इस महीने की शुरुआत में शुरू हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt trained for four months never seen before avatar fittest best look upcoming spy thriller Alpha
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
बता दें कि पहली महिला प्रधान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' में आलिया एक सुपर-एजेंट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसका निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भी वाईआरएफ की कई हिट फिल्म और 'द रेलवे मेन' जैसी वेब सीरीज का निर्देशन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'अल्फा' में आलिया को पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया जाएगा। आलिया ने सुपर एजेंट की भूमिका निभाने के लिए तैयार करने के लिए लगभग चार महीने का कठीन प्रशिक्षण लिया है। इस फिल्म में आलिया के पास पांच से छह धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस हैं, यही वजह है कि वह अपने अब तक के सबसे अच्छे रूप में दिखने के लिए मेहनत की है। 
 
विज्ञापन
Alia Bhatt trained for four months never seen before avatar fittest best look upcoming spy thriller Alpha
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की अपार सफलता और 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद, आलिया ने एक अभिनेता और निर्माता के रूप में 'जिगरा' में काम किया। चूंकि उनकी आगामी फिल्म 'जिगरा' का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चालू है, इसलिए अभिनेत्री ने एक और एक्शन थ्रिलर, अल्फा के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि फिल्म 'जिगरा' 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed