फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: 'आरआरआर' की राह पर चली 'पुष्पा 2'? इस खास फॉर्मेट के साथ रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म!

Mon, 21 Oct 2024 12:43 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 21 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
allu arjun film pushpa 2 the rule will release in cutting edge Dolby Vision format like ss rajamouli movie RRR
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline

'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म से जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन और फिल्म निर्माता सुकुमार फिल्म की शूटिंग तय समय पर खत्म करने के लिए काफी तेजी से काम कर रहे हैं। 'पुष्पा 2' का प्रचार शुरू करने की भी तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। वहीं, इस बीच अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इस फिल्म का अनुभव दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है।


 

allu arjun film pushpa 2 the rule will release in cutting edge Dolby Vision format like ss rajamouli movie RRR
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

फिल्म को लेकर नई चर्चा है कि यह एक्शन से भरपूर ड्रामा अत्याधुनिक डॉल्बी विजन प्रारूप में रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया यह खबर वायरल हो रही हैं, यदि ऐसा होता है तो 'पुष्पा 2' एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के नक्शेकदम पर चलेगी। 'आरआरआर' डॉल्बी विजन प्रारूप में रिलीज होने ने वाली पहली तेलुगु फिल्म है।

allu arjun film pushpa 2 the rule will release in cutting edge Dolby Vision format like ss rajamouli movie RRR
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

रिपोर्ट्स के अनुसर, रीमास्टरिंग का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। हालांकि, भारत में फिलहाल डॉल्बी विजन स्क्रीन उपलब्ध नहीं होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों को एक बेजोड़ सिनेमाई अनुभव का आनंद मिलेगा। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इस खबर पर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
allu arjun film pushpa 2 the rule will release in cutting edge Dolby Vision format like ss rajamouli movie RRR
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @pushpamovie

एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी, जबकि फहद फाजिल प्रतिपक्षी की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, सहायक भूमिकाएं सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश निभाते हुए नजर आएंगे। 'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है।
 

विज्ञापन
allu arjun film pushpa 2 the rule will release in cutting edge Dolby Vision format like ss rajamouli movie RRR
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। चर्चा है कि फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी है और दूसरी किस्त में पुष्पाराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed