फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: इस दिन शूट किया जाएगा 'पुष्पा 2' का आइटम नंबर, अल्लू अर्जुन ने नए शूटिंग शेड्यूल पर भी दिया अपडेट

Fri, 23 Aug 2024 10:13 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 23 Aug 2024 10:13 AM IST
विज्ञापन
allu arjun Pushpa 2 the rule special item number song to shoot in last schedule makers set to finalize actress
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म से जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन और फिल्म निर्माता सुकुमार फिल्म की शूटिंग तय समय पर खत्म करने के लिए काफी तेजी से काम कर रहे हैं। हाल ही में फहद फाजिल के जन्मदिन पर फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। वहीं अब फिल्म को लेकर नई खबर सामने आई है।


 

allu arjun Pushpa 2 the rule special item number song to shoot in last schedule makers set to finalize actress
पुष्पा 2 - फोटो : एक्स: @PushpaMovie

अल्लू अर्जुन ने फिल्म के 'आइटम सॉन्ग' पर बड़ा अपडेट साझा किया है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने मारुति नगर सुब्रमण्यम इवेंट में प्रशंसकों से बातचीत की और इसी दौरान उन्होंने फिल्म पर अपडेट दिया। यह बात पहले ही पता है कि फिल्म का क्लाइमेक्स हैदराबाद में शूट किया जा रहा है। वहीं, अब ताजा खबर यह है कि निर्माता उस हीरोइन को फाइनल करने की तैयारी में हैं, जो स्पेशल सॉन्ग में धमाल मचाएंगी।

allu arjun Pushpa 2 the rule special item number song to shoot in last schedule makers set to finalize actress
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @pushpamovie

फिल्म का क्लाइमेक्स शूट होने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा कि फिल्म में कौन सी अभिनेत्री स्पेशल सॉन्ग करेंगी। एक बाद जब क्लाइमेक्स की शूटिंग पूरी हो जाएगी और यह शेड्यूल खत्म हो जाएगा तो यह माना जाएगा कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का स्पेशल सॉन्ग आखिरी शेड्यूल में शूट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
allu arjun Pushpa 2 the rule special item number song to shoot in last schedule makers set to finalize actress
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी, जबकि फहद फाजिल प्रतिपक्षी की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, सहायक भूमिकाएं सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश निभाते हुए नजर आएंगे। 'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है।

विज्ञापन
allu arjun Pushpa 2 the rule special item number song to shoot in last schedule makers set to finalize actress
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। चर्चा है कि फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी है और दूसरी किस्त में पुष्पाराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed