फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 On OTT: ओटीटी पर राज करने के लिए तैयार अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा 2' की नई ओटीटी रिलीज डेट पर आया अपडेट!

Fri, 03 Jan 2025 11:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 03 Jan 2025 11:53 PM IST
सार

Pushpa 2 On OTT: पुष्पा 2 के निर्माताओं ने पहले पुष्टि की थी कि अल्लू अर्जुन की फिल्म कम से कम 56 दिनों तक स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं होगी। वहीं, अब इस पर नया अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
allu arjun Pushpa 2 the rule to release on OTT netflix on 30 january 2025 after 56 days theatrical run reports
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में व्यस्त है। फिल्म ने अब तक चार हफ्तों में दुनिया भर में 1799 करोड़ की कमाई कर ली है। अब, दर्शक इस एक्शन थ्रिलर के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले निर्माताओं ने पुष्टि की थी कि फिल्म कम से कम 56 दिनों तक ओटीटी पर उपलब्ध नहीं होगी। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि जनवरी 2025 के अंत तक इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हो सकता है।

allu arjun Pushpa 2 the rule to release on OTT netflix on 30 january 2025 after 56 days theatrical run reports
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा 2 द रूल' 30 जनवरी को सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ जाएगी। अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है तो उम्मीद है कि फिल्म डिजिटल क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बनाएगी। हालांकि, प्रशंसकों को इस बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

allu arjun Pushpa 2 the rule to release on OTT netflix on 30 january 2025 after 56 days theatrical run reports
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

रिलीज के 56 दिन बाद ओटीटी पर आएगी फिल्म?
इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि पुष्पा 2: द रूल 9 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके बाद निर्माताओं ने अफवाहों को खारिज कर दिया था और घोषणा की थी कि अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म रिलीज के 56 दिनों से पहले ओटीटी पर नहीं होगी। मैत्री मूवीज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से बयान साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
allu arjun Pushpa 2 the rule to release on OTT netflix on 30 january 2025 after 56 days theatrical run reports
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

फिल्म का कलेक्शन
वहीं, रिलीज के बाद से फिल्म के 56 दिन 30 जनवरी को पूरे हो रहे हैं। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। वहीं, कमाई की बात करें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' 1193.6 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं, हिंदी पट्टी में भी फिल्म 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन
allu arjun Pushpa 2 the rule to release on OTT netflix on 30 january 2025 after 56 days theatrical run reports
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

'पुष्पा 2: द रूल' के कलाकार

सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 द रूल फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल के नेतृत्व में कलाकारों की टोली शामिल है। अन्य प्रमुख नामों में जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज शामिल हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित, इस परियोजना का सह-निर्माण नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर ने मैत्री मूवी मेकर्स के तहत किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed