{"_id":"6a4c65030f5c65ae63051cdf","slug":"alpha-baby-do-die-do-and-welcome-to-the-jungle-box-office-collection-on-monday-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड के बाद कैसी रही 'अल्फा' की कमाई? 'बेबी डू डाई डू' ने भी किया निराश; जानें अक्षय कुमार की फिल्म का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वीकएंड के बाद कैसी रही 'अल्फा' की कमाई? 'बेबी डू डाई डू' ने भी किया निराश; जानें अक्षय कुमार की फिल्म का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:01 AM IST
सार
Box Office Collection: वीकएंड के बाद सिनेमाघरों में लगी लगभग सभी फिल्मों का कलेक्शन घटा है। आलिया भट्ट की फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया है। वहीं हुमा कुरैशी की फिल्म ने पहले की तरह निराश किया है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नई रिलीज हुई फिल्म 'अल्फा' की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की कमाई आधी हो गई है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की कमाई काफी कम हो गई है। जानिए बाकी फिल्मों ने किस तरह का कलेक्शन किया है।
2 of 6
अल्फा मूवी रिव्यू
- फोटो : X
अल्फा
स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' ने वीकएंड पर शानदार कमाई की। पहले सोमवार को फिल्म की कमाई काफी घट गई। चौथे दिन इसने 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसने 37.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल अहम किरदारों में हैं।
3 of 6
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार समेत कई बड़े कलाकारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में भी दूसरे वीकएंड के बाद गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे रविवार को इसने 9.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक कुल 117.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'बेबी डू डाई डू'
- फोटो : सोशल मीडिया
बेबी डू डाई डू
हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने पहले की तरह फिर निराश किया है। वीकएंड की बाद इसकी कमाई आधी रह गई है। सोमवार को इसने सिर्फ 41 लाख रुपये कमाए हैं। रविवार को इसने 83 लाख रुपये कमाए थे। इसका टोटल कलेक्शन 1.81 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये है। माना जा रहा है कि बजट के हिसाब से इसकी कमाई काफी कमजोर है।
विज्ञापन
5 of 6
कॉकटेल 2
- फोटो : X
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन अब लाखों में पहुंच गया है। 18वें दिन इसने 40 लाख रुपये कमाए हैं। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन 92.95 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।