फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake News: ‘सितारे जमीन पर’ की सौदेबाजी की खबर फर्जी निकली, नेटफ्लिक्स ने नहीं लगाई 125 करोड़ की कीमत

Wed, 04 Jun 2025 09:54 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 04 Jun 2025 09:54 PM IST
सार

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान की आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के ओटीटी राइट्स को लेकर पिछले काफी समय से लगातार तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब अमर उजाला ने इस मामले में एक बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Reveals On Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par Ott Rights No Platform Dealing For Movie
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान को हिंदी सिनेमा में फिल्मों का प्रचार अतरंगी तरीके से करने वाला जीनियस माना जाता है। उनकी हर फिल्म से पहले उनकी पीआर टीम ऐसे ऐसे तुक्के ढूंढकर लाती रही है, जो अक्सर तीर बनकर दर्शकों के दिमागों में खूब चमके हैं। लेकिन, इस बार लोचा ए उल्फत हो गया है। उनकी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को अब तक किसी ओटीटी ने खरीदने के लिए हां नहीं की, हालांकि इसी बीच आमिर की इस फिल्म की ओटीटी कीमत हवा में ही 125 करोड़ रुपये पहुंचा दी गई, वह भी नेटफ्लिक्स का नाम लेकर। ‘अमऱ उजाला’ के पास इस इस बात की पक्की खबर है कि ऐसा कोई सौदा आमिर खान प्रोडक्शंस और नेटफ्लिक्स की भारतीय शाखा के बीच नहीं चल रहा है।

Amar Ujala Exclusive Reveals On Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par Ott Rights No Platform Dealing For Movie
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते दो दिन से एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल की खबर को लेकर पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खूब हलचल है। आमिर खान की फिल्म कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस की सीईओ इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो की भारतीय प्रमुख रह चुकीं अपर्णा पुरोहित हैं। माना यही जा रहा था कि उनके आने के बाद से आमिर खान प्रोडक्शन्स का फिल्म कारोबार खूब तरक्की करेगा, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। अपर्णा के जिम्मे ही फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के वितरण की जिम्मेदारी है और वही फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर बातचीत भी करती रही हैं। 

 

Amar Ujala Exclusive Reveals On Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par Ott Rights No Platform Dealing For Movie
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान को लेकर इस तरह की खबरें हाल में खूब छपी हैं कि वह भारतीय मनोरंजन जगत में एक क्रांतिकारी परिवर्तन करने की तैयारी कर रहे हैं। कहा गया कि वह अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद सीधे यूट्यूब पर रिलीज कर देंगे। कहा गया कि अपनी एक और फिल्म ‘तारे जमीन पर’ को यूट्यूब पर फ्री मे रिलीज करने का मन बना चुके हैं। और, इन दोनों खबरों के बीच एक ‘खबर’ ये भी उड़ी कि ‘सितारे जमीन पर’ का ओटीटी दाम 60 करोड़ तो पहले ही लग चुका है, अब ओटीटी नेटफ्लिक्स ने इसकी बोली बढ़ाकर 125 करोड़ रुपये कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Reveals On Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par Ott Rights No Platform Dealing For Movie
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘अमर उजाला’ ने इस सूचना की तफ्तीश बुधवार नेटफ्लिक्स में अपने सूत्रों के जरिये की। नेटफ्लिक्स के पूरे दफ्तर में जिससे भी इस खबर का जिक्र किया गया, सब इसे एक चुटकुला मानकर खूब हंसे। आधिकारिक रूप से तो नेटफ्लिक्स के किसी अधिकारी ने इस खबर पर टिप्पणी नहीं की लेकिन नेटफ्लिक्स के सूत्रों ने बिना अपना नाम छापने की शर्त पर ये बता दिया कि आमिर खान की कंपनी और नेटफ्लिक्स के बीच फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर कोई सौदा नहीं चल रहा है। और, दो दिन से ऐसी जो भी खबरें फिल्म बाजार में तैर रही हैं, वे सब फर्जी हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Reveals On Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par Ott Rights No Platform Dealing For Movie
आमिर खान और विकास खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' के निर्देशक आर एस प्रसन्ना हैं और ये स्पैनिश फिल्म 'कैंपियोन्स' की आधिकारिक रीमेक है। ये फिल्म भी एक वास्तविक घटना पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें एक कोच ने बौद्धिक रूप से विकलांग खिलाड़ियों की टीम को 1990 से 2014 के बीच 12 मुकाबलों में जीत दिलाई थी। फिल्म का गुणसूत्र कुछ कुछ ‘चक दे इंडिया’ जैसा बताया जा रहा है। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनीलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed