शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने में जुटी हुई है। फिल्म ने वीकएंड पर भी अच्छी कमाई की, लेकिन अब थोड़ी इसकी हालत खस्ता लग रही है। पहले ही यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है और अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 12 दिन पूरे कर चुके हैं। ऐसे में आज की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं, चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया।
Amaran Box Office Collection Day 12: वीकएंड के बाद औंधे मुंह गिरी 'अमरन', 12वें दिन कमाई में आई भारी गिरावट
शिवकार्तिकेयन की 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21.4 करोड़ रुपये पर अपना खाता खोला था, जो फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग मानी गई। चलिए आज की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के पहले दिन की कमाई
शिवकार्तिकेयन की 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21.4 करोड़ रुपये पर अपना खाता खोला था, जो फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग मानी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अमरन' 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इसने पहले दिन अपनी कमाई का 17 प्रतिशत से ज्यादा का हिस्सा निकाल लिया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। 'अमरन' ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने तीसरे दिन उछाल के साथ 21 करोड़ रुपये की कमाई की।
पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन
चौथे दिन रफ्तार को बरकरार रखते हुए फिल्म ने रविवार को फिर उछाल के साथ 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। छठे दिन फिल्म ने नौ करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने सातवें दिन 6.85 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये हुआ।
फिल्म की कुल कमाई
फिल्म ने नौवें दिन रफ्तार पकड़ी थी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को यानी 10वें दिन 'अमरन' ने उछाल एक के साथ 14.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने 11वें दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, आज की कमाई के आंकड़ें निराश करने वाले हैं। फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'अमरन' ने 12वें दिन 3.05 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 156.8 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म की कहानी और कलाकार
वहीं दुनियाभर की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ शिवकार्तिकेयन यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे यंग हीरो बन चुके हैं। यह 2014 में जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आतंकवादी रोधी अभियान में शहीद हुए मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन एक भारतीय सेना राष्ट्रीय राइफल्स अधिकारी यानी मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका में हैं।