Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ameesha Patel express excitement for release of Kaho Naa Pyaar Hai film on hrithik roshan birthday 10 january
{"_id":"677e7a2fe2fb44513a0b3520","slug":"ameesha-patel-express-excitement-for-release-of-kaho-naa-pyaar-hai-film-on-hrithik-roshan-birthday-10-january-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' की री-रिलीज को लेकर उत्साहित हैं अमीषा पटेल, फिल्म के सीक्वल पर कही यह बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' की री-रिलीज को लेकर उत्साहित हैं अमीषा पटेल, फिल्म के सीक्वल पर कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:44 PM IST
सार
'कहो ना प्यार है' को ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जा रहा है, जिस पर अब अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी अपनी खुशी जाहिर के है।
विज्ञापन
1 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोमांटिक फिल्म 'कहो ना प्यार है' फिल्म को सुपरस्टार ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा, जो फिल्म की 25वीं वर्षगांठ से चार दिन पहले है। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित 'कहो ना प्यार है' 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से ऋतिक और अमीषा पटेल ने रातों-रात लोकप्रियता और स्टारडम हासिल कर लिया। अब अमीषा ने इसकी री-रिलीज को लेकर उत्साह साझा किया है।
2 of 5
कहो ना प्यार है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की री-रिलीज पर क्या बोलीं अमीषा
इसकी री-रिलीज के लिए मैं खुद बहुत उत्साहित हूं। बड़े पर्दे पर मैंने खुद 25 साल से फिल्म नहीं देखी है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि में उन फिल्मों का हिस्सा हूं, जो फ्रेंचाइजी में बदलीं और अब री-रिलीज हो रही हैं, जिन्हें फैंस बड़े पर्दे पर दोबारा देखना चाह रहे हैं। मैं खुश हूं कि मैं उन फिल्मों का हिस्सा रही हूं। अब निर्माता और निर्देशक दोबारा उन यादों को सिनेमाघरों में ला रहे हैं।
3 of 5
कहो ना प्यार है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की रिलीज का पहला दिन रहा यादगार
अमीषा पटेल ने 'कहो ना प्यार है' की रिलीज का पहला दिन याद किया और उसका दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। अभिनेत्री ने कहा कि जब 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई थी तो मैं और ऋतिक इरोस थिएटर गए थे फिल्म देखने के लिए, क्योंकि हमें दर्शकों का रिएक्शन देखना था। इंटरवल से पहले ऋतिक ने कहा कि चलो हम सैंडविच और कोल्ड्रिंक पीकर आते हैं तो हम इंटरवल से पहले निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कहो ना प्यार है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दर्शकों से मिली तारीफ से खुश थे ऋतिक-अमीषा
अमीषा ने आगे कहा कि हम बाहर खड़े थे, लेकिन हम ना खा पाए न फिल्म देख पाए, क्योंकि सभी दर्शक एकदम से हमारे ओर आ गए। वो हमसे ऑटोग्राफ चाहते थे, हमारे साथ फोटोग्राफ लेना चाहते थे। उन्होंने हमारी तारीफ की, तब हमें महसूस हुआ कि हम रातोंरात मशहूर हो गए हैं और हमें नेशनल क्रश कहा गया। वो बहुत अच्छा अहसास था।
विज्ञापन
5 of 5
कहो ना प्यार है
- फोटो : इंस्टाग्राम: @pvrcinemas
फिल्म के सीक्वल पर क्या बोलीं अभिनेत्री
फिल्म के सीक्वल को लेकर अमीषा पटेल ने कहा कि इसका जवाब ऋतिक रोशन और राकेश रोशन ही दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इस बात की गारंटी दे सकती हूं कि यदि कहो ना प्यार है 2 आती है तो वह सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।