Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Amir Garib golden jubilee released on 26 July 1974 Dev Anand Hema Malini Prem Nath directed by Mohan Kumar
{"_id":"66a20d3944ddc390050eaed0","slug":"amir-garib-golden-jubilee-released-on-26-july-1974-dev-anand-hema-malini-prem-nath-directed-by-mohan-kumar-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amir Garib: 'अमीर-गरीब' की आज है गोल्डन जुबली, देवानंद-हेमा मालिनी की दिखी थी रोमांटिक जोड़ी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amir Garib: 'अमीर-गरीब' की आज है गोल्डन जुबली, देवानंद-हेमा मालिनी की दिखी थी रोमांटिक जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:24 AM IST
सार
साल 1974 में आई निर्देशक मोहन कुमार की फिल्म 'अमीर गरीब' की आज गोल्डन जुबली है। यानी की इस फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 50 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को देवानंद ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को देवानंद के प्रशंसक आज भी देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'अमीर-गरीब'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 1974 में आई निर्देशक मोहन कुमार की फिल्म 'अमीर गरीब' की आज गोल्डन जुबली है। यानी की इस फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 50 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में देवानंद और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को देवानंद और हेमा के प्रशंसक आज भी देखना पसंद करते हैं।
2 of 6
फिल्म 'अमीर-गरीब'
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहन कुमार द्वारा निर्मित और निर्देशित 'अमीर गरीब' में देवानंद, हेमा मालिनी, प्रेमनाथ, तनुजा, सुजीत कुमार और रंजीत ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है। यह फिल्म सफल रही थी। इस फिल्म में दर्शकों को देवानंद और हेमा मालिनी की जोड़ी बेहद पसंद आई थी।
3 of 6
फिल्म 'अमीर-गरीब'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी की बात करें तो मनमोहन उर्फ मोनी (देवानंद) दोहरी जिंदगी जीता है। एक जादूगर के रूप में और दूसरी भागुला भगत नाम के साथ। उसका मुख्य एजेंडा अमीरों को लूटना है और गरीबों को वो धन बांट देता है। इंस्पेक्टर आनन्द (सुजीत कुमार) को इस मामले का खुलासा करने का काम सौंपा जाता है। जब मोनी (देवानंद) की मुलाकात सुनीता उर्फ सोनी (हेमा मालिनी) से होती है तो दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इसके आगे की कहानी काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'अमीर-गरीब'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का संगीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित है। फिल्म की कहानी मोहन कुमार, केए नारायण और एहसान रिजवी द्वारा लिखी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बतौर निर्देशक यह मोहन कुमार की आखिरी फिल्म थी, फिर उन्होंने लगभग 8 साल का ब्रेक लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'अमीर-गरीब'
- फोटो : सोशल मीडिया
1974 की सुपरहिट फिल्म 'अमीर गरीब' में रोमांस और एक्शन का जबर्दस्त तालमेल देखने को मिला। जिसे दर्शक आज भी नहीं भूला पाए हैं। इस फिल्म के गाने और डायलॉग और हेमा मालिनी संग देवानंद का रोमांटिक अंदाज देखते ही बना है, जहां अपनी खूबसूरती से हेमा मालिनी ने दर्शकों के दिलों को जीता, वहीं देवानंद ने अपने रोमांटिक और एक्शन से लोगों को दीवाना बना दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।