{"_id":"6709365a6c19c2e1cf0a1142","slug":"amitabh-bachchan-82-birthday-fans-gathered-outside-jalsa-at-juhu-to-wish-him-birthday-see-pics-2024-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: ‘महानायक’ को देखने ‘जलसा’ के बाहर उमड़ा जन सैलाब, अमिताभ के बर्थ डे को फैंस ने बनाया खास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amitabh Bachchan: ‘महानायक’ को देखने ‘जलसा’ के बाहर उमड़ा जन सैलाब, अमिताभ के बर्थ डे को फैंस ने बनाया खास
Fri, 11 Oct 2024 08:15 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 11 Oct 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सिनेमा की दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन का 82वां जन्मदिन है। देशभर में अभिनेता के प्रशंसकों ने उनका जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया। अमिताभ बच्चन ने सिनेमा की दुनिया में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने अपने अभिनय कौशल के दम पर देश और दुनिया में जो नाम कमाया है, वह हमेशा के लिए अमर हो गया है। उनके दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसक हैं, जो उन्हें दिल की गहराईयों से पसंद करते है।
अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन की छवि आज भी बड़े पर्दे से लेकर लोगों के दिलों में कायम है। अपने फिल्मी करियर में वह सैकड़ों फिल्में कर चुके हैं। अमिताभ के प्रति प्रशंसकों की दीवानगी कुछ यूं है कि आज भी हर रविवार उनके घर के बाहर हजारों लोग सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं।
Alia Bhatt: राहा कपूर सबसे पहले देखेंगी मम्मी-पापा की ये फिल्म, आलिया भट्ट ने किया खुलासा
Alia Bhatt: राहा कपूर सबसे पहले देखेंगी मम्मी-पापा की ये फिल्म, आलिया भट्ट ने किया खुलासा
अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन आज उनके जन्मदिन पर उनके जुहू स्थित ‘जलसा’ में प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा। अभिनेता को दिल की गहराईयों से चाहने वाले इस खास दिन का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। 11 अक्टूबर, शुक्रवार को उनके बंगले के बाहर प्रशंसकों की भीड़ सुबह से ही इकट्ठा हो गई और उन्हें देखने का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अंत में अभिनेता अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए घर के बाहर आएं और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान अभिनेता ने सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा था और साथ में शॉल पहनी थी।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने जैसे ही बाहर आकर हाथ हिलाते हुए प्रशंसकों का अभिवादन किया और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की, उन्होंने अपने फोन के कैमरे निकाले और तस्वीर खींचने लगे। प्रशंसकों के हाथ में गुलदस्ते और फूल भी देखे गए, जो वह अपने पसंदीदा ‘एंग्री यंग मैन’ को देने के लिए लेकर आए थे।
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Review: गर्लफ्रेंड के साथ इसे देखने गए तो ब्रेकअप पक्का, भाभी 2 की बात और है
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Review: गर्लफ्रेंड के साथ इसे देखने गए तो ब्रेकअप पक्का, भाभी 2 की बात और है