{"_id":"67092dc44758a4caa805f474","slug":"alia-bhatt-bhatt-and-ranbir-kapoor-daughter-raha-kapoor-firstly-watch-her-parents-these-movies-2024-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: राहा कपूर सबसे पहले देखेंगी मम्मी-पापा की ये फिल्म, आलिया भट्ट ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: राहा कपूर सबसे पहले देखेंगी मम्मी-पापा की ये फिल्म, आलिया भट्ट ने किया खुलासा
Fri, 11 Oct 2024 07:23 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 11 Oct 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। वहीं, वह यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स ‘अल्फा’ पर भी काम कर रही हैं। इन सब के बीच अक्सर आलिया को अपनी बेटी राहा के विषय में बात करते हुए देखा जाता है। अभिनेत्री होने के अलावा वह एक मां भी हैं, जिसके नाते उन्हें खुशी और गर्व भी है। हाल ही में आलिया ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि उनकी बेटी राहा उनकी कौन सी फिल्म सबसे पहले देखेंगी। इस दौरान उन्होंने अपनी कई फिल्मों का भी उल्लेख किया।
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
हाल ही में ‘जिगरा’ अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आईएमडीबी के साथ बातचीत की। साक्षात्कार के दौरान उनसे पूछा गया कि वह अपनी और रणबीर की कौन सी फिल्म अपनी बेटी को सबसे पहले दिखाना चाहेंगी? अभिनेत्री ने जवाब दिया, मैं, शायद ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, क्योंकि ईमानदारी से कहूं तो यह सबसे कम उम्र की सबसे मजेदार फिल्म है जिसे बच्चे देख सकते हैं।' अभिनेत्री को लगता है कि इस फिल्म के गाने राहा के लिए ठीक होंगे।
Karwa Chauth In Bollywood: बॉलीवुड की फिल्मों में करवाचौथ के त्योहार को दिखाया गया, कई गाने भी हुए मशहूर
Karwa Chauth In Bollywood: बॉलीवुड की फिल्मों में करवाचौथ के त्योहार को दिखाया गया, कई गाने भी हुए मशहूर
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह रणबीर के साथ इसका आनंद लेंगी, शायद ‘बर्फी’, मुझे लगता है कि यह बहुत ही बचकानी बात है, लेकिन हां ‘बर्फी’ अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : यूट्यूब
अभिनेत्री से जब उनके करियर को लेकर सवाल पूछे गए, खासकर उनसे पूछा गया कि उन्हें कौन सी परफॉर्मेंस सबसे बड़ा बदलाव लगा? आलिया ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पहली फिल्म जिसने मुझे अपने व्यक्तित्व में महत्वपूर्ण बदलाव महसूस कराया, वह फिल्म ‘हाईवे’ थी। शायद ऐसा इसलिए था, ‘क्योंकि मैं पहली बार इतने लंबे समय तक घर से दूर सड़क पर थी।’
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह यश राज फिल्म्स की ‘अल्फा’ में और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' को मिली हरी झंडी, सुलझ गया फिरोज नाडियाडवाला और इरोस का विवाद
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' को मिली हरी झंडी, सुलझ गया फिरोज नाडियाडवाला और इरोस का विवाद