फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth In Bollywood: बॉलीवुड की फिल्मों में करवाचौथ के त्योहार को दिखाया गया, कई गाने भी हुए मशहूर

Fri, 11 Oct 2024 06:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 11 Oct 2024 06:56 PM IST
सार

करवा चौथ पति और पत्नी के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है और इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। देशभर में करवाचौथ का त्यौहार लोग धूमधाम से मनाते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी ऑफ स्क्रीन करवा चौथ का त्योहार कई फिल्मों में मनाते हुए दिखाया जा चुका है साथ ही करवाचौथ के ऊपर कई गाने भी बनाए गए हैं।
 
विज्ञापन
Karwa Chauth In Bollywood movies Festival Hum Dil De Chuke Sanam Dilwale Dulhania Le Jayenge
करवाचौथ - फोटो : सोशल मीडिया

हम दिल दे चुके सनम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की कई फिल्मों में करवाचौथ के त्योहार को मनाते देखा जा सकता है। कई फिल्मों में करवाचौथ के ऊपर स्पेशल गाने भी फिल्माए गए हैं। सबसे पहले बात करते हैं फिल्म हम दिल दे चुके सनम की। इस फिल्म में करवाचौथ के अवसर पर एक खास गाना 'चांद छुपा बादल में' फिल्माया गया, जिसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आए थे। यह गाना आज भी दर्शकों का पसंदीदा गाना है। इस गाने में फिल्म की सभी शादीशुदा महिलाएं अपनी पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं और इस त्योहार को सभी के साथ मनाती हैं। 
Karwa Chauth In Bollywood movies Festival Hum Dil De Chuke Sanam Dilwale Dulhania Le Jayenge
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में भी करवाचौथ का खास सीन फिल्माया गया। इस सीन में शाहरुख, काजोल को चिढ़ाते हैं कि उनका चांद निकल आया है और वह खाना खा सकती हैं। शाहरुख खान और काजोल के इस सीन पर जमकर सीटियां बजी थीं। फिल्म में राज और सिमरन बेहद खूबसूरती से अपना व्रत खोलते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth In Bollywood movies Festival Hum Dil De Chuke Sanam Dilwale Dulhania Le Jayenge
कभी खुशी कभी गम - फोटो : सोशल मीडिया
कभी खुशी कभी गम में काजोल, शाहरुख, अमिताभ और जया बच्चन के ऊपर इस त्योहार को सोलिब्रेट करते दिखाया गया है। इस फिल्म में 'बोले चूड़ियां' गाना भी फिल्माया गया। इस गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इस पर्व में शामिल होती है।
 
विज्ञापन
Karwa Chauth In Bollywood movies Festival Hum Dil De Chuke Sanam Dilwale Dulhania Le Jayenge
बागबान - फोटो : सोशल मीडिया
बागबान में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर करवाचौथ के त्योहार को मनाते देखा जा सकता है। बागबान में अमिताभ और हेमा फोन पर करवाचौथ मनाते दिखाई देते हैं। दोनों का यह सीन किसी को भी रुला देगा क्य़ोंकि इस सीन में पति-पत्नी के प्यार को इस कदर दर्शाया गया है कि किसी की भी आंखें इस सीन को देखकर नम हो जाएंगी।
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर कृष्णा-भारती की होगी मस्ती, वीकेंड के वार में शामिल होंगे मल्लिका-तृप्ति-राजकुमार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed