फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Superstar Actors: भगवान के किरदार में नजर आए थे ये सुपरस्टार्स, इन फिल्मों से बटोरी खूब सुर्खियां

Tue, 05 Mar 2024 06:52 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Akshay Kumar Ajay Devgn Prabhas Superstar Actors Who Played God Role in movie
अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में अब तक ढेरों भक्ति फिल्में बनाई गई है। इन फिल्मों में कई अभिनेताओं भगवान का किरदार निभाकर पर्दे पर उन्हें जीवित कर दिया। बीते कुछ सालों में भी भगवान की भूमिका पर आधारित कई फिल्मों का निर्माण किया गया। कुछ फिल्मों में आधुनिक समाज के हिसाब भगवान के किरदार को ढाला गया तो वहीं कुछ फिल्मों में महाकाव्यों के अनुसार पर्दे पर भगवान के किरदार को जीवंत कर लोगों को आस्था से रूबरू कराया गया। दिलचस्प बात यह है कि इन फिल्मों में इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार ने भगवान का किरदार अदा किया। चलिए आपको इन अभिनेताओं और फिल्मों के बारे में बताते हैं।


 

Amitabh Bachchan Akshay Kumar Ajay Devgn Prabhas Superstar Actors Who Played God Role in movie
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम अमिताभ बच्चन का है। अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में भगवान का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और सोहेल खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन का लुक ऐसा था, जिसे देखकर लगा कि सच में स्वर्ग से भगवान उतर रहे हो। फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
 

Amitabh Bachchan Akshay Kumar Ajay Devgn Prabhas Superstar Actors Who Played God Role in movie
अक्षय कुमार - फोटो : एक्स

इस लिस्ट में अगला नाम खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का है, जिन्होनें 'ओ माय गॉड' पार्ट में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई और 'ओ माय गॉड' पार्ट में भाग 1 में भगवान शिव के दूत बने। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं, दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने फिल्म की कहानी और किरदार को खूब सराहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Akshay Kumar Ajay Devgn Prabhas Superstar Actors Who Played God Role in movie
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अजय देवगन ने साल 2022 में आई फिल्म 'थैंक गॉड' में भगवान की भूमिका निभाई। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उन्होंने चित्रगुप्त की भूमिका निभाई थी। फिल्म में कॉमेडी ड्रामा के साथ-साथ लोगों को सही और गलत के बीच के फर्क को भी समझाया गया था।
Shaitaan: चार संशोधनों के साथ सीबीएफसी ने शैतान को दिया यू/ए सर्टिफिकेट, रनटाइम से भी उठा पर्दा

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Akshay Kumar Ajay Devgn Prabhas Superstar Actors Who Played God Role in movie
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा सलार सुपरस्टार प्रभास भी साल 2023 में आईं फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान राम का किरदार निभाया। इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म को डिजिटल युग के अनुसार बनाया गया था। फिल्म में प्रभास का अभिनय बेहद शानदार था, हालांकि, दर्शकों ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। यह साल 2023 की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्मों में से एक थी।
Bastar The Naxal Story Trailer: रायपुर में रिलीज होगा सुदीप्तो की ‘बस्तर’ का ट्रेलर, नए पोस्टर ने बनाया माहौल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed