Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Amitabh Bachchan celebrates 14 years of Aishwarya Rai Raavan calls Abhishek Bachchan performance unforgettable
{"_id":"66725753c6c463fd3305c95c","slug":"amitabh-bachchan-celebrates-14-years-of-aishwarya-rai-raavan-calls-abhishek-bachchan-performance-unforgettable-2024-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: 'रावण' के 14 साल पूरे होने पर बिग बी ने मनाया जश्न, अभिषेक के प्रदर्शन को बताया अविस्मरणीय","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amitabh Bachchan: 'रावण' के 14 साल पूरे होने पर बिग बी ने मनाया जश्न, अभिषेक के प्रदर्शन को बताया अविस्मरणीय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 19 Jun 2024 09:37 AM IST
सार
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने 'रावण' में अभिषेक बच्चन के प्रदर्शन की तारीफ की है। मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' की रिलीज को 14 वर्ष पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन (रावण)
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर कुछ ने कुछ ऐसा साझा करते रहते हैं, जो सोशल मीडिया पर पल-भल में वायरल हो जाता है। इन दिनों बिग बी अपने बेटे अभिषेक बच्चन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बीते काफी वक्त से उन्हें अक्सर अपने बेटे के लिए पोस्ट साझा करते हुए देखा जा रहा है। अब उन्होंने अभिषेक बच्चन की 'रावण' के 14 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने 'रावण' में अभिषेक बच्चन के प्रदर्शन की तारीफ की है। मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' की रिलीज को 14 वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐसे में बिग बी ने फिल्म में अपने बेटे अभिषेक बच्चन के अभिनय का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
बिग बी ने ट्वीट कर फिल्म में अभिषेक बच्चन की भूमिका को अविस्मरणीय बताया है। साथ ही उनकी अन्य फिल्मों के प्रदर्शन से काफी अलग बताया है। अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में 'रावण' से अभिषेक का एक वीडियो रीपोस्ट कर लिखा, 'अभिषेक, एक अविस्मरणीय और शानदार प्रदर्शन, आपकी अन्य फिल्मों से बहुत अलग और यही एक कलाकार का सच्चा मूल्य है। बहुत प्यार।'
Abhishek an unforgettable performance .. so different from all the others in other films of yours .. and that is the true value of an artist !! love ❤️ https://t.co/0tebluqr0D
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन द्वारा अभिषेक के लिए दिल से लिखे गए नोट ने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फैंस को बिग बी का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले भी वह अपने बेटे की फिल्मों का सोशल मीडिया पर जश्न मना चुके हैं। 'रावण' के 14 वर्ष पूरे होने पर अभिषेक के फैन पेज ने ये वीडियो साझा किया था, जिसे उन्होंने रीपोस्ट करते हुए अपने दिल की बात लिखी है।
विज्ञापन
5 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (रावण)
- फोटो : ट्विटर
'रावण' मणिरत्नम द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम भी नजर आए थे। फिल्म में गोविंदा, निखिल द्विवेदी, रवि किशन और प्रियमणि जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। 'रावण' 18 जून 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।