फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD Twitter Review: 'कल्कि 2898 एडी' हुई रिलीज, एक्स पर पब्लिक बोली - हॉलीवुड की टक्कर की फिल्म!

Thu, 27 Jun 2024 01:05 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 27 Jun 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan deepika padukone prabhas film kalki 2898 ad released click here to see twitter review
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। एक्स यानी ट्वीटर पर यूजर्स आज ही इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर चुके हैं। कुछ यूजर्स ने तो प्रभास को पूरी दुनिया का सबसे बेहतरीन सितारा तक बोल दिया है। आइए आपको बताते हैं कि बाकि की पब्लिक क्या बोल रही है--
amitabh bachchan deepika padukone prabhas film kalki 2898 ad released click here to see twitter review
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सिनेमाघरों में रिलीज चुकी है। साउथ में सुबह 4 बजे से ही दर्शक इस फिल्म को देख रहे हैं। 'कल्कि 2898 एडी' को देखकर जो भी निकल रहा है उनके मुंह से फिल्म के लिए सिर्फ तारीफ ही निकल रही है। एक यूजर ने फिल्म के बारे में बातें करते हुए कहा, 'यह फिल्म प्रभास की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है। उन्होंने साबित कर दिया कि वे सच में इंडस्ट्री के 'बाहुबली' हैं। 
amitabh bachchan deepika padukone prabhas film kalki 2898 ad released click here to see twitter review
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम
'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे दुनिया भर में लगभग 8500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर अलग लेवल का उत्साह देखने को मिल रहा है। 'कल्कि 2898 एडी' के बारे में बातें करते हुए एक दर्शक ने कहा, 'यह फिल्म इतिहास और भविष्य का सुंदर संगम है। इसमें महाभारत और फ्यूचर को एक साथ दिखाया गया है। जिसे देखकर काफी मजा आ रहा है। इस फिल्म में प्रभास का एक्शन लाजवाब है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan deepika padukone prabhas film kalki 2898 ad released click here to see twitter review
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
'कल्कि 2898 एडी' की धमाकेदार रिलीज हो चुकी है। कुछ यूजर्स इस फिल्म को देखने के बाद कह रहे हैं कि कल से सिनेमाघरों में भयंकर भीड़ देखने को मिलने वाली है। इस फिल्म का हॉलीवुड के टक्कर का है। एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से फिल्म के बारे लिखा है, 'फिल्म का क्लाइमेक्स जबरदस्त है। आप जो नहीं सोच रहे होंगे वही इस फिल्म में होगा'। 
विज्ञापन
amitabh bachchan deepika padukone prabhas film kalki 2898 ad released click here to see twitter review
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
'कल्कि 2898 एडी' के रिलीज के बाद कुछ ट्विटर यूजर आज के दिन को 'नागी डे' कह कर बुला रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आप जैसा सिनेमा कोई नहीं बना सकता है। आप में अलग दृष्टि से सिनेमा को देखते हैं। महाभारत का जो दृश्य है वह जादुई है। प्रभास ने तो इस फिल्म में कमाल ही कर दिया है'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed