फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors: इन फिल्मों में मुख्य किरदार पर भारी पड़े ये अभिनेता, दर्शकों ने जमकर लुटाया प्यार

Fri, 28 Jun 2024 05:08 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 28 Jun 2024 05:08 PM IST
सार

आज हम इस लेख में उन फिल्मों की बात करेंगे, जिनमें सहायक अभिनेताओं के किरदार को दर्शकों ने मुख्य किरदार से ज्यादा पसंद किया। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Ranvir Singh Shahrukh Khan Bobby Deol played more popular role than Lead Actors in Movies
इन फिल्मों मे मुख्य अभिनेता पर भारी पड़े ये कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों में मुख्य किरदार की भूमिका सबसे बड़ी होती है। उनके कंधों पर ही पूरे फिल्म की जिम्मेदारी होती है। कई बार तो मुख्य अभिनेता के नाम पर ही उनके फैंस सिनेमाघरों तक आ जाते हैं। भारतीय फिल्मों में आज भी बड़े सितारों का किरदार सबसे अहम होता है, इसके पीछे की वजह साफ है कि उनके फैंस भी फिल्म में सिर्फ उन्हें ही देखना चाहते हैं। हालांकि, कई ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिनमे मुख्य किरदार में नजर आए सितारे को किसी सहायक किरदार में नजर आए अभिनेता से कड़ी टक्कर मिली है। ऐसी कुछ फिल्मों में सहायक अभिनेता के किरदार को दर्शकों ने मुख्य अभिनेता के किरदार से ज्यादा पसंद किया है। आज हम इस लेख में उन फिल्मों की बात करेंगे, जिनमें सहायक अभिनेताओं के किरदार को दर्शकों ने मुख्य किरदार से ज्यादा पसंद किया। 


'वड़ा पाव गर्ल' ने वेब सीरीज के ऑफर को किया मना, बोलीं-इंटीमेट सीन नहीं दे सकती

Amitabh Bachchan Ranvir Singh Shahrukh Khan Bobby Deol played more popular role than Lead Actors in Movies
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

'कल्कि 2898 एडी'- अमिताभ बच्चन
इस कड़ी में सबसे ताजा नाम है कल्कि 2898 एडी का। बीते गुरुवार रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले अश्विनी दत्त ने किया है। फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए हैं, इनमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण आदि शामिल हैं। फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। खासकर फिल्म में दर्शकों को अमिताभ बच्चन का किरदार काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में वह अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं और प्रभास भैरव के किरदार में हैं। हालांकि, प्रभास को फिल्म का मुख्य अभिनेता बताया जा रहा है, लेकिन दर्शकों को फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार प्रभास के किरदार भैरव से ज्यादा पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अपनी राय लगातार जाहिर भी कर रहे हैं। 
Kota Factory 3: 'छात्रों के पास चीजें साझा करने के लिए कोई नहीं, इसलिए वे जीतू भैया से जुड़े', बोले जितेंद्र

Amitabh Bachchan Ranvir Singh Shahrukh Khan Bobby Deol played more popular role than Lead Actors in Movies
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

'एनिमल'- बॉबी देओल
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म एनिमल को दर्शकों ने काफी  पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया था, जिन्हें फिल्म को लेकर काफी आलोचना भी सहनी पड़ी थी। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म में सभी कलाकारों के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। रणबीर को भी मुख्य भूमिका में काफी सराहना मिली थी, लेकिन बॉबी देओल फिल्म में तीन से चार सीन में नजर आने के बाद भी दर्शकों को काफी पसंद आए थे। फिल्म में बॉबी एक विलेन की भूमिका में थे और उन्होंने गूंगे इंसान का किरदार निभाया था। फिल्म में महज तीन से चार सीन में नजर आने के बाद भी दर्शकों द्वारा उन्हें काफी पसंद किया गया था। कुछ दर्शकों को उनका अभिनय और किरदार रणबीर कपूर के किरदार से भी ज्यादा पसंद आया था। 
Tahira Kashyap: आयुष्मान खुराना ने ताहिरा पर जताया गर्व, ‘शर्मा जी की बेटी’ को बताया दिल छू लेने वाली कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Ranvir Singh Shahrukh Khan Bobby Deol played more popular role than Lead Actors in Movies
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

'पद्मावत'- रणवीर सिंह
यह एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है, जिसका निर्देशन मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कल्कि 2898 एडी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह नजर आए थे। फिल्म लगातार विवादों में घिरी रही थी। हालांकि, इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में रणवीर सिंह के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म में दर्शकों को उनका अभिनय मुख्य किरदारों से काफी ज्यादा पसंद आया था। रणवीर इस फिल्म में काफी भयावह नजर आए थे। उन्होंने पर्दे पर अपने किरदार की क्रूरता को बखूबी दर्शाया था। 
Asha Bhosle-Sonu Nigam: आशा भोसले की बायोग्राफी लॉन्च पर सोनू निगम ने धोए गायिका के चरण, हुए भावुक

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Ranvir Singh Shahrukh Khan Bobby Deol played more popular role than Lead Actors in Movies
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

'डर'- शाहरुख खान
इस फिल्म को शाहरुख खान के करियर की एक अहम फिल्म माना जाता है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के करियर को एक अलग मुकाम देने में इस फिल्म का एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्मों में अक्सर मुख्य किरदार के साथ ही अभिनेत्री को दिखाया जाता है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता का किरदार सनी देओल का था। वह इस फिल्म में जूही चावला के प्रेमी के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उनके द्वारा बोले गए डायलॉग्स भी काफी मशहूर हुए थे। इस फिल्म में शाहरुख खान का किरदार सनी देओल के किरदार पर भारी पड़ा था। दर्शकों को फिल्म में सनी देओल से ज्यादा शाहरुख खान पसंद आए थे। 
Asha Bhosle-Sonu Nigam: आशा भोसले की बायोग्राफी लॉन्च पर सोनू निगम ने धोए गायिका के चरण, हुए भावुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed