फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 16: भारी भरकम बजट के साथ बिग बी ने की 'केबीसी 16' शो में वापसी, एक एपिसोड के इतने करोड़ ले रहे हैं अभिनेता

Wed, 14 Aug 2024 10:54 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 Aug 2024 10:54 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan returned as the host of KBC 16 actor is reportedly charging Rs 5 crore per episode reports
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

मेगास्टार अमिताभ बच्चन आधिकारिक तौर पर लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 16वें सीजन के होस्ट के रूप में एक बार फिर दर्शकों के सामने हाजिर हो गए हैं। अपनी मनोरंजक होस्टिंग के लिए लोकप्रिय बिग बी की वापसी टीवी शो के दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। हालांकि, खबर है कि इस बार शो को भारी-भरकम बजट में बनाया गया है और अमिताभ बच्चन भी शो के एक एपिसोड के लिए मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं।

Amitabh Bachchan returned as the host of KBC 16 actor is reportedly charging Rs 5 crore per episode reports
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन में, अभिनेता कथित तौर पर प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये की भारी फीस ले रहे हैं, जो पिछले सीजन की तुलना में ज्यादा है। अमिताभ 24 वर्षों से इस शो से जुड़े हुए हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो शो के पहले सीजन (साल 2000) के लिए उन्हें प्रति एपिसोड लगभग 25 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

Amitabh Bachchan returned as the host of KBC 16 actor is reportedly charging Rs 5 crore per episode reports
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

खबरों की मानें तो जैसे-जैसे केबीसी आगे बढ़ा अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता बढ़ती गई, जिससे उनकी फीस में भी बढ़ोतरी हुई। चौथे सीजन तक, उनकी फीस बढ़कर 50 लाख रुपये प्रति एपिसोड हो गई, जो पहले की दरों से दोगुना था। छठे सीजन तक अभिनेता की फीस कथित तौर पर 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड के बीच पहुंच गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आठवें सीजन में उनकी फीस बढ़कर 2 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड हो गई। नौवें सीजन तक यह बढ़कर 2.6 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड हो गई और 10वें सीजन तक वह 3 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड चार्ज कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan returned as the host of KBC 16 actor is reportedly charging Rs 5 crore per episode reports
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन ने सीजन 11 से 13 के लिए एक एपिसोड के 3.5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, जबकि क्विज शो के 14वें सीजन तक उन्होंने प्रति एपिसोड 4-5 करोड़ रुपये की भारी रकम ली थी।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan returned as the host of KBC 16 actor is reportedly charging Rs 5 crore per episode reports
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि केबीसी के नए सीजन का प्रीमियर 12 अगस्त को हुआ था। पहले प्रतियोगी,उत्कर्ष बक्शी ने 3.20 लाख रुपये की जीत हासिल की थी। बतौर होस्ट बिग बी को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Box Office Collection: बोरिया बिस्तर समेटने की कगार पर उलझ और औरों में कहां दम था, जानें अन्य फिल्मों का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed